होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Video Grab
Rohit Sharma on Dasun Shanaka Mankading: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने वर्ल्ड क्रिकेट में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है. ‘मांकडिंग’. ये शब्द अब किसी के लिए भी नया नहीं है. ICC ने अभी कुछ महीने पहले ही इस नियम को लागू किया. ये बल्लेबाजों को आउट करने का गेंदबाजों को मिला नया हथियार है. श्रीलंका के मैच में ‘मांकडिंग’ का नजारा दिखा. दरअसल, मोहम्मद शमी ने मांकडिंग नियम का इस्तेमाल करते हुए श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को गुवाहाटी वनडे में तब आउट कर दिया था, जब वो 98 रन पर खेल रहे थे. नियम के मुताबिक सब कुछ ठीक था. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को ये सही नहीं लगा और उन्होंने अंपायर से अपील खारिज कर दी.
जानें मैच के बाद कप्तान ने क्या कहा?
शमी ने रन आउट की अपील की और अंपायर ने टीवी रिव्यू के लिए इशारा किया और रोहित ने अंपायर से बात करने के बाद अपील वापस ले ली. रोहित ने मैच के बाद एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं पता था कि शमी ने ऐसा किया और फिर अपील की. भारतीय कप्तान के मुताबिक, “वो श्रीलंकाई कप्तान को आउट करना तो चाहते थे. लेकिन, जिस तरह से वो आउट हुए थे उस तरीके से नहीं.” रोहित की इन बातों को सुनकर तो य़ही समझ आता है कि वो मांकडिंग के हितैषी नहीं है.
ये भी पढ़ें: Hockey World Cup: 17 दिन, 44 मैच, एक विनर; ऑस्ट्रेलिया-बेल्जियम मजबूत दावेदार, भारत भी दौर में…
लेकिन, यहां सवाल खिलाड़ी के नि जी पसंद या नापसंद का नहीं. बल्लेबाज को आउट करने का ये नियम तो ICC का बनाया है. मतलब जब ICC ये कह रहा है कि मांकडिंग से बल्लेबाज को आउट किया जा सकता है, जैसा कि शमी ने शनाका को किया भी, तो फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इससे परहेज क्यों हुआ?
मैच हाइलाइट्स
भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहटी में खेला गया. इससे पहले टी20 सीरीज पर कब्जा जमा चुकी टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का आगाज भी जीत के साथ किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका (108 रन) और निसंका (72 रन) को छोड़कर कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. श्रीलंकाई टीम 8 विकेट खोकर 50 ओवर में 306 रन ही जोड़ पाई.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…