Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

साइना नेहवाल ने बैडमिंटन को कहा अलविदा, 18 मेडल और कई अवॉर्ड्स के साथ खत्म हुआ शानदार सफर

Saina Nehwal Retirement: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने संन्यास ले लिया है. 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचने वाली साइना ने अपने करियर में 7 बड़े टूर्नामेंटों में 18 मेडल हासिल किए.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Saina Nehwal Retirement: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आखिरकार संन्यास ले लिया है. उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था. इसके बाद से वह घुटने की चोट से परेशान थीं और लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहीं. अब उन्होंने बैडमिंटन को अलविदा कहने का मन बना लिया है.

ओलंपिक में रचा इतिहास

साइना के करियर का सबसे बड़ा पल 2012 लंदन ओलंपिक रहा, जहां उन्होंने कांस्य पदक जीता. इस मेडल के साथ ही वह भारत के लिए बैडमिंटन में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं. यह उपलब्धि उन्हें हमेशा खास बनाए रखेगी.

संन्यास पर साइना की बात

एक पॉडकास्ट में साइना ने कहा कि उनका शरीर अब खेल का दबाव झेलने में सक्षम नहीं है. उन्होंने बताया कि खराब घुटने के चलते हाई इंटेनसिटी ट्रेनिंग करना मुश्किल हो गया था. 35 साल की साइना ने साफ कहा कि उन्होंने खेल को अपनी शर्तों पर शुरू किया और अब अपनी शर्तों पर ही विदा ले रही हैं.

ये भी पढ़ें-भारतीय सेना ने चलती ट्रेन में किया जवान का प्रमोशन, वीडियो हुआ वायरल

7 बड़े टूर्नामेंट में 18 मेडल

साइना ने बैडमिंटन के कई बड़े इवेंट्स में मेडल जीते. ओलंपिक समेत 7 प्रमुख प्रतियोगिताओं में उनके नाम कुल 18 मेडल दर्ज हैं. वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में उन्होंने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीता. एशियन चैंपियनशिप में 3 ब्रॉन्ज, उबर कप में 2 ब्रॉन्ज, कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 गोल्ड समेत 5 मेडल, एशियन गेम्स में 2 ब्रॉन्ज और वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक सिल्वर व एक ब्रॉन्ज उनके नाम रहे.

ये भी पढ़ें-Ind Vs NZ: न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज गंवाकर विराट पर क्या बोले कप्तान गिल?

अवॉर्ड्स और सम्मान

साइना नेहवाल साल 2015 में वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बनीं. उन्हें 2009 में अर्जुन अवॉर्ड, 2010 में मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया गया. 2016 में उन्हें पद्म भूषण भी मिला.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital