Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CSK के लिए खेलने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी ने भारत को बताया दूसरा घर, चेन्नई में बाढ़ को लेकर शेयर किया पोस्ट

मिचौंग चक्रवात के कारण चेन्नई में हालात बिगड़े हुए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महीश तीक्षणा ने इसको लेकर चिंता जाहिर की है.

CSK

अपनी टीम के प्लेयर्स के साथ महीश तीक्षणा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Michong Cyclone In Chennai: मिचौंग चक्रवात के कारण चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई इलाकों में हालात बिगड़े हुए हैं. कई इलाकों में बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिली है. बाढ़ से पैदा हुए हालातों की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसको देखने से भारी तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसी बीच चेन्नई के हालातों को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले श्रीलंकाई क्रिकेटर महीश तीक्षणा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. 

महीश तीक्षणा ने जाहिर की चिंता

श्रीलंकाई क्रिकेटर महीश तीक्षणा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में चेन्नई में मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने चेन्नई के हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, सोशल मीडिया पर अभी मैंने चेन्नई की कुछ तस्वीरें देखी है. अपने दूसरे घर की ऐसी तस्वीर देखकर काफी चिंता हो रही है. तूफान से प्रभावित हुए लोगों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं और अपना प्यार देता हूं. सभी सुरक्षित रहिए और मजबूत रहिए.

ये भी पढ़ें- INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हैं तीक्षणा

बता दें कि श्रीलंकाई क्रिकेटर महीश तीक्षणा इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. आईपीएल 2024 में एक बार फिर से महीश तीक्षणा पीली जर्सी में दिखेंगे. आईपीएल 2022 में ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने तीक्षणा को अपनी टीम में शामिल किया था. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महीश तीक्षणा पिछले दो सीजन से खेल रहे हैं. चेन्नई के लिए उन्होंने अभी तक 22 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 23 विकेट दर्ज है. अब अगले सीजन में वो फिर से चेन्नई के लिए खेलते दिखेंगे.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने ऋतुराज गायकवाड़, तोड़ा मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital