Bharat Express DD Free Dish

डेढ़ साल में कितना बदल गई टीम इंडिया? टीम इंडिया का नया स्क्वॉड घोषित, कई दिग्गज बाहर और नए चेहरे शामिल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. सूर्यकुमार यादव कप्तान और अक्षर पटेल उप-कप्तान होंगे.

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (शनिवार) को मुंबई में हुआ.BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगकर भी मौजूद रहे. टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 20 मार्च तक खेला जाएगा.

बदली-बदली नजर आएगी टीम

पिछले T20 वर्ल्ड कप 2024 की तुलना में इस बार भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. करीब 18 महीने में टीम का चेहरा बदल गया है. अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए 2024 वर्ल्ड कप की विजेता टीम के 7 खिलाड़ी इस बार स्क्वॉड में नहीं हैं.

Ro-Ko की कमी

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम को खलेगी. वहीं मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और यशस्वी जायसवाल को भी इस बार जगह नहीं मिली है.

पुराने चेहरे बरकरार

टीम में 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछली बार भी स्क्वॉड का हिस्सा थे. इनमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल शामिल हैं.

नए खिलाड़ियों को मौका

इस बार 7 नए चेहरे टीम में शामिल किए गए हैं. इनमें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, विकेटकीपर ईशान किशन, ओपनर अभिषेक शर्मा, तेज गेंदबाज हर्षित राणा, फिनिशर रिंकू सिंह, मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं. ईशान किशन लगभग दो साल बाद टीम में लौटे हैं, जबकि रिंकू सिंह को पहली बार वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली है.

कोचिंग में भी बदलाव

2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था. उस समय राहुल द्रविड़ कोच और हार्दिक पंड्या उप-कप्तान थे. अब कोचिंग डिपार्टमेंट भी बदल चुका है और टीम इंडिया की कमान गौतम गंभीर के हाथों में है.

ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मस्जिद-मंदिर की राजनीति गरमाई, TMC विधायकों के बयान से बवाल

टीम इंडिया स्क्वॉड 2026

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह और हर्षित राणा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read