West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में अगले साल यानि 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाला हैं लेकिन उससे पहले ही राज्य में राजनीति सियासत गरमा गई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने कुछ दिन पहले ही बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के बाद राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है.
जाकिर हुसैन का मंदिर बनाने का बयान
इसी बीच TMC के एक विधायक और उद्योगपति जाकिर हुसैन ने भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद के बाद अब श्री कृष्ण मंदिर बनाया जाएगा. इसकी लागत करीब एक करोड़ रुपए होगी. साथ ही उन्होंने मुर्शिदाबाद में मोहम्मदी मस्जिद बनाने की भी घोषणा की. जाकिर हुसैन ने कहा कि गीता और कुरान में 85 प्रतिशत बातें एक जैसी हैं.
कहां से विधायक हैं जाकिर?
जाकिर हुसैन मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर से विधायक हैं. वो राज्य के श्रम विभाग में मंत्री भी रह चुके हैं. राजनीति में आने से पहले वो बीड़ी कारोबार के बड़े नाम थे. अब वो तृणमूल कांग्रेस के एक सक्रिय नेता और सफल व्यवसायी माने जाते हैं.
बाबरी मस्जिद पर अड़े हुमायूं
वहीं हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के भरतपुर सीट से विधायक हैं. उन्होंने 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी थी. समर्थकों के साथ फीता काटकर उन्होंने नींव रखी. इस कदम के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था.
किंगमेकर बनने का दावा
हुमायूं कबीर ने हाल ही में दावा किया था कि 2026 के चुनावों के बाद वो किंगमेकर बनेंगे. उनका कहना है कि न तो टीएमसी और न ही बीजेपी बहुमत हासिल कर पाएगी. उन्होंने अनुमान लगाया कि 294 सदस्यीय विधानसभा में कोई भी दल 148 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगा. ऐसे में उनके समर्थन के बिना कोई भी सरकार नहीं बन सकेगी.
ये भी पढ़ें-पॉपुलर एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक्सीडेंट, किसने मारी टक्कर, डॉक्टर ने क्या कहा और अब कैसी है हालत?
नई पार्टी का ऐलान
हुमायूं कबीर ने संकेत दिया है कि 22 दिसंबर को वो अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा कि वो 135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और इतनी सीटें जीतेंगे कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले को उनकी पार्टी का समर्थन लेना ही पड़ेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


