Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Team India 4 July Full Schedule: टीम इंडिया का ऐसे होगा ग्रैंड वेलकम, पीएम मोदी से मुलाकात से लेकर मुंबई में विजय परेड तक, भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम को गुरुवार को मुंबई में नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक एक विजय परेड में ले जाया जाएगा और उन्हें स्टेडियम में एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

Team India

टीम इंडिया (फोटो- IANS)

Team India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम को गुरुवार को मुंबई में नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक एक विजय परेड में ले जाया जाएगा और उन्हें स्टेडियम में एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट ‘एक्स’ पर अपडेट देते हुए कहा, “टीम इंडिया की विश्व कप जीत के सम्मान में विजय परेड के लिए हमसे जुड़ें. 4 जुलाई शाम 5 बजे से हमारे साथ जश्न मनाने के लिए मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम की ओर जाएं.टीमइंडिया चैंपियंस बीसीसीआई.”

रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम सुबह 6 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर पहुंचेगी, जिसके बाद वे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और 9:30 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे. मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम जाएगी. बीसीसीआई ने नरीमन पॉइंट से वानखेड़े तक 1 किमी की विजय परेड की व्यवस्था की है, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा समारोह होगा. रोहित शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट ‘एक्स’ पर ‘बेहद खुशी’ के साथ खबर साझा करते हुए कहा, “हम आप सभी के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं. तो आइए मरीन ड्राइव और वानखेड़े में एक विजय परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाएं.”

4 जुलाई को टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगी. उसके बाद टीम के सभी सदस्य दिन में 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. उसके बाद मुंबई के लिए रवाना होंगे. मुंबई हवाई अड्डे से वानखेड़े तक ड्राइव. नरीमन पॉइंट से वानखेड़े तक 1 किलोमीटर की विजय परेड और आखिरी में वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा सा समारोह होगा.

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma Video: रोहित शर्मा वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस की पिच की मिट्टी क्यों खाई, अब खुद से किया खुलासा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital