खेल

IPL 2024: ऑक्शन में ये दस खिलाड़ी रह सकते हैं अनसोल्ड! लिस्ट में दो इंडियन भी हैं शामिल

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले संस्करण से पहले ऑक्शन को लेकर काफी चर्चाएं रो रही है. 17वें संस्करण के लिए 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन का आयोजित होगा. इसके लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन, टीमों के रिलीज, रिटेंशन और ट्रेडिंग पर मुहर लग गई है. अब बारी है ऑक्शन की, जिसको लेकर कई बातें सामने आने लगी हैं. ऑक्शन से पहले ही यह कहा जाने लगा है कि दस खिलाड़ी आगामी ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि इसें दो भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है.

यह खिलाड़ी रह सकते हैं अनसोल्ड

अब हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में और उनके अनसोल्ड रहने के बारे में बताएंगे. दरअसल, ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के पास खुद को एक बेस प्राइज के स्लैब में रखने का मौका मिलता है. अब हम जिन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, उन खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज काफी ज्यादा रखा है. लेकिन इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले कुछ सालों से इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है. ऐसे में इन प्लेयर्स पर खतरा यही है कि फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को खरीदने में शायद ही रुचि दिखाए.

ये भी पढ़ें- INDW vs ENGW: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

ये भी पढ़ें- BCCI ने इस भारतीय को दी ऑक्शन की जिम्मेदारी, IPL और WPL में यह महिला कराएगी नीलामी

हाई बेस प्राइज वाले खिलाड़ी

हर्षल पटेल, केदार जाघव, स्टीव स्मिथ, सीन एबॉट, वैन दर डूसेन, एंजेलो मैथ्यूज, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, कोरी एंडरसन और मार्टिन गुप्टिल शामिल हैं. ये वह दस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना बेस प्राइज 1.5 करोड़ से लेकर दो करोड़ तक रखा है. ऐसे में संभावना है कि फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों की ओर शायद ही रूख करे.

ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- ‘मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago