ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल
ICC Womens World Cup 2025: भारत की लड़कियों ने करीब आधी सदी यानी 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया. इंडिया विमेंस ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. नवी मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में ICC विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच खेला गया. भारत की लड़कियों ने पहले बल्लेबाजी कर साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) को 299 रन का टारगेट दिया था. साउथ अफ्रीका टारगेट को हासिल करने में सफलता नहीं पाई और हार का सामना करना पड़ा. पहले बॉलिंग चुनना यह उसके लिए घात का सौदा साबित हुआ.
आज ही दोपहर में खेले गए एक अन्य मैच में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने होबार्ट के बैलेरीव ओवल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास बनाया. 15 सालों में पहली बार था जब ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर किसी T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. कुल मिलाकर रविवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा. इस दिन टीन इंडियो को दो जीत मिलीं.
कप्तान का 100 नहीं आया काम
बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका टीम मैदान पर उतरी थी. हालांकि, 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने लगातार दूसरा शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गईं. भारत से पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए और मैच को पलट दिया. वहीं दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को जीत के मुकाम तक पहुंचाया.
50 ओवर में 7 विकेट खोए
भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 9 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट लिए. एन मल्बा, क्लो ट्रायन, और नाडिने क्लर्क ने 1-1 विकेट लिए. विश्व कप फाइनल में 299 का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका दिया था. भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 17.4 ओवर में 104 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी.
इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर
महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल (ICC Womens World Cup 2025) में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन का स्कोर खड़ा किया है. यह किसी भी विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. हालांकि, सबसे बड़ा स्कोर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ 356 रन बनाए थे. दिलचस्प बात यह है कि उस मैच में इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 285 रन फाइनल के इतिहास में तीसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहे थे. इसके अलावा, 298 रन का यह स्कोर वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन स्कोर है.
स्मृति मंधाना ने रचा रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों पर 45 रन की शानदार पारी खेलते ही मंधाना ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 9 मैचों में 434 रन बनाकर, पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) के विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने के भारतीय रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.
ये भी पढ़ें: शतकों की ‘क्वीन’! स्मृति मंधाना ने मिताली राज का ‘सबसे बड़ा’ रिकॉर्ड तोड़ा
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (India vs South Africa)
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका और नॉन्कुलुलेको मलाबा
ये भी पढ़ें: भारत के धुरंधरों ने होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के अभेद्य किले को ढहाया; 23 गेंदों में कैसे पलटा मैच?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

