वैभव सूर्यवंशी.
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल में 28 अप्रैल को जयपुर में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इतिहास रच दिया. वैभव सूर्यवंशी की घातक बल्लेबाजी ने गुजरात टाइटंस के गेदंबाजों को चारों खाने चित्त करते हुए महज 35 गेंदों में शतक लगाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. वैभव के इस रोमांचकारी प्रदर्शन के बाद से पूरी दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है.
Vaibhav Suryavanshi के गांव में जश्न का माहौल
जिस वैभव (Vaibhav Suryavanshi) की चर्चा पूरी दुनिया मे हो रही है, वह बिहार के एक छोटे से जिले समस्तीपुर के ताजपुर के रहने वाले हैं. आईपीएल में करिश्माई खेल दिखाते हुए जैसे ही वैभव ने शतक बनाया, तो उनके परिवार से लेकर गांव और पूरे देश में जश्न का माहौल हो गया. उनका परिवार वैभव की इस सफलता से बहुत खुश है. बता दें कि वैभव ताजपुर के रहने वाले हैं जो कि समस्तीपुर जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर है. फिलहाल वह राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेल रहे हैं.
Vaibhav Suryavanshi के सपने को पूरा करने के लिए पिता ने बेची जमीन
वैभव सूर्यवंशी के पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी है. संजीव सूर्यवंशी भी पूर्व क्रिकेटर हैं, लकिन अब वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं. वैभव (Vaibhav Suryavanshi) के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि खुद तो वे क्रिकेट में सफल नहीं हो सके, लेकिन अपने बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी, यहां तक की उन्होंने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए अपनी जमीन तक बेच डाली. कोरोना काल में वैभव घर के बगल में खाली पड़ी जमीन पर नेट प्रैक्टिस करते थे. पिता संजीव सूर्यवंशी वैभव को खुद क्रिकेट की बारीकियों को समझाते हुए प्रोत्साहित करते रहते थे.
यह भी पढ़ें- जयपुर में वैभव सूर्यवंशी का तूफान… महज 14 साल की उम्र में जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज शतक
2011 में हुआ था वैभव का जन्म
वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को ताजपुर में हुआ. वैभव की उम्र 14 साल बताई जाती है. महज नौ साल की उम्र में समस्तीपुर क्रिकेट अकादमी में एडमिशन लिया था. समस्तीपुर के पटेल ग्राउंड से ही आईपीएल के मैदान तक का सफर पूरा किया है. अभी वैभव को बहुत आगे तक जाना है. उनके बल्ले से बनने वाले तमाम रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

