Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Olympic: फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल तक पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान Vinesh Phogat भारत लौटीं, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था, क्योंकि मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था.

विनेश फोगाट का नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को भारत लौटीं. नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया. ओलंपिक की निराशा के बाद पहली बार वह देश आ रही हैं. विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था, क्योंकि मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था.

विनेश ने बाद में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में संयुक्त रजत पदक के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के फैसले के खिलाफ अपील की थी, लेकिन 14 अगस्त, बुधवार को CAS ने उनकी याचिका खारिज कर दी.

फोगट, जिन्होंने पेरिस में दिल टूटने के बाद संन्यास ले लिया था, ने शुक्रवार रात को X (ट्विटर) पर 3 पेज का लंबा पत्र लिखा, जिससे उनकी भविष्य में कुश्ती में वापसी के कयास लगाये जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital