खेल

Vinod kambli: फिर विवादों में विनोद कांबली, शराब के नशे में पत्नी पर फेंका कुकिंग पैन, पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ FIR दर्ज

Vinod kambli: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. इस बार विनोद पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है.  उनकी पत्नी ने शुक्रवार को बांद्रा के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं उनकी पत्नी ने इसे लेकर कांबली के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है. बांद्रा पुलिस ने बताया कि विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया (Andrea Hewitt) के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच में जुट गई है. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने आरोप लगाया है कि उनके पति (विनोद कांबली) ने उनके साथ मारपीट की जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई हैं और उनके सिर पर चोट लगी है. इस बार उन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना बनाने के पैन का हैंडल फेंका है. इसी वजह से एंड्रिया के सिर में चोट लगी है. इसके अलावा आरोप ये भी हैं कि विनोद ने उनके साथ गाली-गलौच भी की है.

यह भी पढ़ें-   ‘हमारे शेयर बाजार में खलबली मची है, लेकिन निर्मला सीतारमण अडानी ग्रुप की पैरवी कर रही हैं,’- Adani मामले पर अधीर रंजन चौधरी का हमला

सिर पर पैन फेंककर मारा

उनकी पत्नी ने बताया कि,”मामला सुलझाया जा रहा है. यह घटना दोपहर एक बजे से देढ़ बजे के बीच हुई जब कांबली ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं”. खबरों के मुताबिक, इस घटना को कांबली के 12 साल के बेटे ने देखा और मामले को शांत करने की कोशिश की. लेकिन वह शांत नहीं हुए और दौड़कर किचन में गए वहां से खाना बनाने वाले पैन का हैंडल लेकर आए और अपनी पत्नी पर फेंक दिया. बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली की पत्नी पहले भाभा हॉस्पिटल गईं और उसके बाद पुलिस स्टेशन आकर रिपोर्ट दर्ज कराई. बता दें कि ऐसा पहली नहीं है जब विनोद कांबली इस तरह के विवादों में फंसे हों. उनका विवादों से पुरना नाता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली या साजिश? चंडीगढ़ पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन का खून से लथपथ मिला शव

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन की सिर में गोली लगने से मौत…

22 seconds ago

‘रेप वर्षों तक नहीं, एक दिन भी काफी…’: सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की अर्जी पर तुषार मेहता का कड़ा जवाब

रेप केस में सजा भुगत रहे पूर्व संपादक तरुण तेजपाल के सरेंडर के बाद सुप्रीम…

9 minutes ago

CM रेखा गुप्ता के काम की संध्या बजाज ने की तारीफ, बोलीं- आखिरी आदमी तक पहुंचे योजना का लाभ

BJP नेता संध्या बजाज ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता सरकार के काम की सराहना…

28 minutes ago

‘मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं, फिर भी लिखूंगा…’ नेशनल अवॉर्ड विनर संजय मिश्रा ला रहे अपनी आत्मकथा

Sanjay Mishra Autobiography: अभिनेता संजय मिश्रा अब लेखक के रूप में अपनी नई पारी शुरू…

34 minutes ago

रायबरेली से अखिलेश ने निकाली PDA रथयात्रा, सपा-कांग्रेस गठबंधन में क्या कुछ चल रहा है?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली से…

43 minutes ago

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

58 minutes ago