होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Babar Azam
Babar Azam Video: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम खराब फॉर्म के साथ एक बड़े विवाद में पड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि बाबर आजम के पर्सनल वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. एक ट्विटर पोस्ट में बाबर का कथित रूप से एक लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का वीडियो और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है. बाबर के कथित वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी. उनके कुछ प्रशंसकों ने दावा किया कि यह उनकी छवि खराब करने के लिए बाबर के खिलाफ एक साजिश है, जबकि अन्य ने कहा कि वीडियो को मॉर्फ किया गया है और स्टार बल्लेबाज के खिलाफ झूठ नहीं फैलाने का आग्रह किया है.
सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटोज वायरल
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखने वाले बाबर आजम ही हैं. बाबर के हनी ट्रैप में फंसने का भी दावा किया जा रहा है. ट्विटर पर @niiravmodi अकाउंट से एक वीडियो और फोटो शेयर किया गया है.
ये भी पढ़ें: Swati Maliwal की ट्वीट के बाद एक्शन में पुलिस, दो पूर्व कप्तानों की बेटियों पर भद्दे कमेंट्स करने वालों की खैर नहीं
सोशल मीडिया पर मची हलचल
एक यूजर ने लिखा, उसके होठों का कोई मूवमेंट नहीं है जिससे साफ पता चलता है कि वीडियो को किसी ने एडिट किया है लेकिन हम जानते हैं कि वह एक बेहतर इंसान है और इस तरह की शर्मनाक हरकत नहीं करेंगे. जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, बाबर आजम की लीक हुई तस्वीर को लेकर क्या बवाल है? साथ ही लोगों को इसे फैलाने से बचना चाहिए, अगर उनमें कोई शालीनता बची है. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? क्या आपके पास कोई सबूत है? एक अन्य यूजर ने कहा, यह गलत है. किसी की निजी जिंदगी में दखलअंदाजी न करें, क्या पता वह वीडियो फर्जी हो. आपको बता दें इससे पहले भी पाकिस्तानी कप्तान पर ऐसे आरोप लग चुके हैं. जब बाबर आजम पर कुछ समय पहले एक महिला ने शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाया था.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…