होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Hockey India (@TheHockeyIndia) /Twitter
Men’s Hockey World Cup: एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के पूल डी में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच ड्रॉ रहा. इस मैच के बाद भारत ने अपने पहले दो मुकाबले में एक जीत और एक ड्रॉ पर खत्म किए. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन दमदार रहा. बेशक ये मैच ड्रॉ रहा लेकिन बात अगर मैदान पर शानदार प्रदर्शन की करे तो जरूर भारतीय टीम अंग्रजों से एक कदम आगे रही. अब तक की तस्वीर देखी जाए तो भारतीय खिलाड़ी शानदार लय में नजर आ रहे हैं, और ऐसा लग रहा है कि इस बार देश का इंतजार खत्म हो सकता है.
अब वेल्स से होगी टक्कर
इंडिया अब अगला मैच 19 जनवरी को वेल्स के साथ खेलेगी. 15 वें रैंकिंग की वेल्स के खिलाफ छठे रैंकिंग की इंडिया फेवरेट के रुप में उतरेगी. लेकिन इस मुकाबले में इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो क्वार्टर फाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी.
क्या खत्म होगा 48 साल का इंतजार?
आखिरी बार 1975 में विश्व चैंपियन बनी इंडिया के पास एक बार फिर इतिहास दोहराने का मौका है. इंडियन हॉकी टीम हाल के वर्षों में बड़े टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करती रही है. इसका ताजा उदाहरण टोक्यो ओलंपिक और बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स रहे जहां भारत ने ब्रांज और सिल्वर मेडल अपने नाम किए. साथ ही मौजूदा इंडियन टीम में कई ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिनके दमपर इंडिया इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है. टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा कहीं से भी पलट सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli MS Dhoni Helicopter Shot: कोहली ने दिलाई माही की याद, लगाया हेलिकॉप्टर शॉट, वीडियो वायरल
हरमनप्रीत सिंह की टीम में है दम
हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंडिया को हाकी विश्व कप 2023 का चैंपियन बना सकते हैं. स्पेन के खिलाफ मुकाबले में जीत के हीरो रहे अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह. ये दोनों खिलाड़ी टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं मनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, मनदीप सिंह जैसे दिग्गज भी इस टीम में शामिल हैं. इतना ही नहीं खुद टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी विरोधी टीम को कड़ी चुनौती देने का दम रखते हैं.
इंडियन हॉकी टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर: कृशन बी पाठक और पीआर श्रीजेश
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह
मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह
स्टैंड बॉय: राजकुमार पाल और जुगराज सिंह.
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…