Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत से शर्मनाक हार के बाद भी नहीं सुधरे पाकिस्तान के तेवर, वहाब रियाज बोले- हमारी टीम सबसे बेस्ट

भारतीय महिला टीम के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान टीम के हेड कोच वहाब रियाज ने अजीबोगरीब बयान दिया है. टीम के बेहद खराब प्रदर्शन के बावजूद वह अपनी टीम को टूर्नामेंट की सबसे बेस्ट टीम बता रहे हैं.

Women’s T20 Asia Cup Wahab Riyaz

वहाब रियाज की बड़ी-बड़ी बातें

Women’s T20 Asia Cup 2026: क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान की टीम और उसके बड़बोलेपन का पुराना नाता रहा है. भारतीय महिला टीम के हाथों शर्मनाक हार झेलने के बाद भी पाकिस्तान महिला टीम के हेड कोच वहाब रियाज की अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. उनकी बातें सुनकर तो यही लगता है कि ‘रस्सी जल गई पर बल नहीं गया’ वाली कहावत उन पर बिल्कुल सटीक बैठती है. हार के बाद भी वह अपनी टीम को टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन टीम बता रहे हैं, जिस पर अब हर कोई हंस रहा है.

हार के बाद भी जीत के दावे

भारत के खिलाफ करारी शिकस्त झेलने के बाद जब वहाब रियाज प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, तो उन्होंने आगामी मैचों में बेहतर खेल दिखाने की बात कही. यहाँ तक तो सब ठीक था, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो बयान दिया, उसने सबको हैरान कर दिया. उनका कहना था कि उन्हें अब भी पूरा भरोसा है कि उनकी टीम एशिया कप की ट्रॉफी उठाएगी. उन्होंने इसके पीछे का अजीब तर्क देते हुए कहा कि दुबई की परिस्थितियां उनकी टीम के अनुकूल हैं, इसलिए वे सबसे मजबूत हैं.

मैदान पर क्या था पाकिस्तान का हाल?

कोच साहब शायद यह भूल गए कि कोई भी टीम तब बेहतर कहलाती है जब वह मजबूत टीमों को टक्कर दे या उन्हें हराए, न कि हॉन्ग कॉन्ग या थाईलैंड जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ जीत के दावे करे. भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की जो दुर्गति हुई, उसे पूरी दुनिया ने देखा. टीम टी20 इतिहास के अपने सबसे कम स्कोर पर ढेर हो गई और खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. भारतीय टीम ने महज 8.4 ओवर यानी 52 गेंदों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. अब ऐसे प्रदर्शन के बाद भी अगर कोच साहब बड़े-बड़े दावे करेंगे, तो दुनिया मजाक ही उड़ाएगी.

ये भी पढे़ं- दुबई में ‘विमेन इन ब्लू’ की घातक गेंदबाजी: ताश के पत्तों की तरह बिखरा पाकिस्तान, जीत की हैट्रिक की ओर भारत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital