Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दुबई में ‘विमेन इन ब्लू’ की घातक गेंदबाजी: ताश के पत्तों की तरह बिखरा पाकिस्तान, जीत की हैट्रिक की ओर भारत

India Vs Pakistan Women: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शनिवार को विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 56 रन का टारगेट रखा है. पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में श्री चरणी (7/3) और प्रेमा रावत (9/3) का अहम योगदान रहा.

India Vs Pakistan Women

India Vs Pakistan Women

India Vs Pakistan Women: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शनिवार को विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 56 रन का टारगेट रखा है. पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में श्री चरणी (7/3) और प्रेमा रावत (9/3) का अहम योगदान रहा.

शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 18.1 ओवरों में 55 रन पर सिमट गई. सलामी जोड़ी के रूप में मुनीबा अली ने शवाल जुल्फिकार के साथ 4.3 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की. मुनीबा 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं. उनकी इस पारी में 1 चौका भी शामिल रहा.

29 रनों पर पाकिस्तान ने खोये 3 विकेट

अगले ओवर में श्री चरणी ने गुल फिरोजा (0) और जुल्फिकार (14) का विकेट भी गंवा दिया. महज 29 के स्कोर तक टीम अपने 3 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया.

आलम ये रहा कि 35 के स्कोर तक उसके 6 विकेट गिर चुके थे. इसके बाद उम्म-ए-हानी ने एमान फातिमा के साथ सातवें विकेट के लिए 24 गेंदों में 10 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद एक बार फिर टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

भारत के लिए श्री चरणी ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि प्रेमा रावत ने इतने ही ओवरों में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं, दीप्ति शर्मा ने 3.1 ओवरों में 5 रन देकर 2 विकेट चटकाए. शेफाली वर्मा ने 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 10 रन देकर 1 सफलता प्राप्त की.

हैट्रिक जीत पर भारत की नजर

भारत ने विमेंस एशिय कप 2026 के अपने शुरुआती मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की हैं. ‘विमेन इन ब्लू’ ने थाईलैंड को 94 रन से हराने के बाद अगले मैच में हांगकांग, चीन को 137 रन से रौंदा था. ‘ग्रुप-ए’ में मौजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है. अब यह टीम जीत की हैट्रिक के साथ ‘प्लेऑफ’ में पहुंचना चाहेगी.

ये भी पढ़ें- फर्स्ट क्लास में 1000+ रन और 20 विकेट! क्या टी20 के ‘रॉकस्टार’ अभिषेक शर्मा को मिलेगा टेस्ट कैप?

भारत की प्लेइंग इलेवन में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़ प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं.

वहीं, पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कप्तान फातिमा सना के साथ मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जवेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, उम्म-ए-हानी, इमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू और सादिया इकबाल को मौका दिया गया है.

(IANS के इनपुट पर आधारित)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital