खेल

TNPL: एक गेंद पर 2 बार DRS! रविचंद्रन अश्विन ने की ऐसी हरकत, देख सिर पकड़ लेंगे आप, Video …

R Ashwin DRS in TNPL: इंग्लैंड से लौटते ही रविचंद्रन अश्विन सीधा तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं. करीब 5066 KM का सफर तय कर ये खिलाड़ी अपनी टीम डिंडीगुल ड्रैगंस के साथ जुड़ चुका है, इतना ही नहीं अश्विन की अगुवाई में इस टीम ने शानदार जीत भी दर्ज की है. मगर, इस बीच हर बार की तरह अश्विन में मैदान पर कुछ ऐसा किया जिससे वो चर्चा में है. ऐसा पहली बार नहीं है जब अश्विन ने मैदान में कुछ नया ट्राई किया हो. अक्सर वो मैच के दौरान कुछ ऐसा करते हैं जिससे क्रिकेट जगत और फैंस के बीच हलचल तेज हो जाती है. हालांकि इस बार कोई खिलाड़ी या बल्लेबाज नहीं बल्कि इस बार अश्विन ने डायरेक्ट पंगा लिया है थर्ड अंपायर से.

लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए बाहर किए जाने के कुछ ही दिनों बाद, अश्विन एक बार फिर मैदान में है. फिलहाल वो तमिलानडु प्रीमियर लीग में बिजी हो गए और उन्होंने अपनी कप्तानी में डिंडीगुल ड्रैगंस को पहली जीत भी दिला दी है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: विराट या बाबर, कौन है बेस्ट? पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा …

 अश्विन ने की ऐसी हरकत, देख सिर पकड़ लेंगे आप, Video …

इस बार अश्विन ने जो किया है वो शायद ही क्रिकेट में कभी देखा गया हो. तमिलनाडु प्रीमियर लीग में इस दिग्गज खिलाड़ी ने DRS को ही चुनौती देकर खुद DRS ले लिया. इस मैच में अश्विन की टीम की जीत हुई है. लेकिन उनकी इस हरकत की चर्चा उनकी जीत से ज्यादा है. दरअसल, त्रिचि की पारी के 13वें ओवर में अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद पर त्रिचि के बल्लेबाज राजकुमार बड़ा शॉट नहीं खेल पाए. उनके खिलाफ कैच की अपील हुई तो अंपायर ने आउट दे दिया.

बल्लेबाज ने यहां DRS लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा लेकिन जैसे ही अंपायर ने नॉट आउट का सिंगल दिया अश्विन ने तुरंत DRS ले लिया. उनके इस रिएक्शन से हर कोई हैरान था. इसके बाद अंपायन ने भी मजबूरन तीसरे अंपायर की ओर भेज दिया. हालांकि इस बार भी बल्लेबाज नॉट आउट ही रहा और अश्विन को विकेट नहीं मिली. लेकिन अश्विन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उनके खाते में दो विकेट भी आए,.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago