खेल

PAK vs NZ: यादगार वापसी; सरफराज अहमद का 9 साल का इंतजार खत्‍म, सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल

PAK vs NZ: सरफराज अहमद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद से शानदार फॉर्म में हैं.  न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को मोहम्मद रिजवान की जगह चुना गया था. खास बात ये रही की सरफराज (Sarfaraz Ahmed) उम्मीदों पर कायम हुए और अब नए सपनों की दौड़ का लुत्फ उठा रहे हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में सभी उम्मीदों को पार कर दिया और 319 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक शानदार शतक बनाया. चौथी पारी में एक शतक को हमेशा उच्च दर्जा दिया जाता है और सरफराज ने शानदार पारी खेलते हुए ये मुकाम पार किया.

सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल   

सरफराज के शतक लगाने के बाद उनकी पत्नी और उनके परिवार के सदस्य भावुक हो गए. उनकी पत्नी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी और फूट-फूट कर रोने लगी. 9 साल के लंबे इंतजार के बाद सरफराज ने टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा था. साथ ही, यह पाकिस्तान में उनका पहला टेस्ट शतक था. सरफराज को 2019 में टेस्ट कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया था और उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: B’Day Special: भारत को सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला कैप्टन, ‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से मशहूर है ये खिलाड़ी

मैच हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 319 रनों का लक्ष्य रखा है. इसके जवाब में मैच के पांचवे दिन का खेल खत्म होने तक 304 रन ही बना पाई. जिसके बाद ये मैच ड्रॉ पर खत्म किया.

सरफराज को 2019 में टेस्ट कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया था और उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था. उन्होंने अपनी जगह साइड में बनाए रखने में कामयाबी हासिल की लेकिन रिजवान की मौजूदगी का मतलब था कि उन्हें मौका नहीं मिला. रिजवान, जिन्हें पिछले 2 वर्षों में बाबर की अनुपस्थिति में टेस्ट टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला, रन के लिए संघर्ष करते रहे और टीम प्रबंधन ने उन्हें अंतिम एकादश से बाहर कर दिया. सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में महत्वपूर्ण 86 रन बनाए. हालांकि, उनका शतक टीम को जीताने में काम नहीं आया और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ.

 

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

16 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

24 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

29 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

41 minutes ago