खेल

VIDEO: ‘ये तो बस शुरुआत है’, रिलीज के बाद WPL के ऑफिशियल एंथम ने मचाई धूम

WPL 2023 Official Anthem: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का ओपनिंग सीजन 4 मार्च से शुरू होने वाला है. उद्घाटन मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के आगाज से पहले BCCI ने WPL का ऑफिशियल एंथम जारी किया. इस गाने का टाइटल है  ‘ये तो बस शुरुआत है’,  WPL के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक खास वीडियो शेयर किया.  उसके कैप्शन में लिखा, ‘जागी हुई शक्ति अब मेरे पास है, देखो अभी, ये तो बस शुरुआत है! एंथम लिरिक्स वीडियो के साथ गाएं और 4 मार्च से WPL को ट्यून करना न भूलें.’ BCCI सचिव जय शाह और WPL ने एंथम सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

एंथम ‘ये तो बस शुरुआत है’ महिला क्रिकेट और समय के साथ स्पोर्ट के डेवलपमेंट के बारे में बता रहा है. एंथम विमेंस क्रिकेट की भावना को व्यक्त कर रहा है. इस गाने की बात करे तो शंकर महादेवन, हरदीप कौर और नीति मोहन ने इस एंथम में अपनी आवाज दी. वहीं, दो मिनट के इस एंथम के वीडियो में दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा समेत कई विमेन क्रिकेटर भी नजर आई. कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया और फैंस को ये वीडियो खूब पंसद आ रहा है. WPL का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. सभी मैच मुंबई में दो स्थानों- ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे. फाइनल मैच 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: ‘अडानी vs अंबानी’, आज होगा महिला प्रीमियर लीग का आगाज, देखें कैसी हो सकती है ड्रीम-11 टीम

आज होगा महिला प्रीमियर लीग का आगाज

आज से भारत में महिला क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. एक दशक से अधिक की अटकलों के बाद, महिला क्रिकेटरों की भारत में अपनी लीग- महिला प्रीमियर लीग होगी. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मैच में गुजरात जाइंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होने के साथ लीग की धमाकेदार शुरुआत होने की उम्मीद है. कुछ बड़े नाम दोनों टीमों में शामिल हैं, और ये मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. MI का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. उनकी टीम में नेट साइवर, हेले मैथ्यूज और पूजा वस्त्राकर जैसी धाकड़ खिलाड़ी शामिल है. गुजरात जायंट्स का नेतृत्व बेथ मूनी कर रही हैं और इसमें ऐश गार्डनर, हरलीन देओल, सोफिया डंकले और स्नेह राणा जैसे कुछ बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं. देखा जाए तो गुजरात के पास खतरनाक बॉलिंग अटैक है लेकिन मुंबई की टीम भी किसी मायने में कम नहीं है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

6 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

44 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago