खेल

RIP Pele: 15 की उम्र में डेब्यू, भारतीय फुटबॉल के दीवाने हुए थे पेले, जानें महान फुटबॉलर का भारत कनेक्शन

Brazil Football Legend Pele Death: पहले आधुनिक फुटबॉलर, पेले एक लीजेंड थे. जो अपने जादुई खेल के दम पर अपनी अलग पहचान बनाते थे. (Pele dead aged 82) महज 15 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. ब्राजील के लिए तो पेले खास हैं ही लेकिन पूरी दुनिया भर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. खासकर भारत से भी इन महान फुटबॉलर का खास कनेक्शन है. ये किस्सा है 1977 का जब पेले भारत आए थे.

जानें महान फुटबॉलर का भारत कनेक्शन 

दरअसल, ये महान फुटबॉलर अपने करियर के आखिरी साल यानी 1977 में न्यू यॉर्क कॉसमॉस टीम से खेलते थे. इस दौरान वो और उनकी टीम इंडिया आई थी. टीम ने कोलकाता के क्लब मोहन बगान के खिलाफ एक मैच खेला था. उस समय पेले मोहन बागान के खेल को देखकर हैरान थे.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर BCCI का पहला बयान, सामने आई बड़ी जानकारी

वे बोले- ‘आप इतना अच्छा कैसे खेल लेते हैं. आप की टीम के प्लेयर्स में बहुत टैलेंट है. सभी को यूरोप में खेलना चाहिए.’ जबकि दूसरी बार भी पेले पश्चिम बंगाल ही आए थे और यहां दुर्गा पूजा में शामिल हुए थे. इसके बाद से अब तक पेले और भारत के बीच एक खास कनेक्शन रहा है.

कैसा रहा है पेले का करियर?

दुनिया के महान फुटबॉलर ने अपने करियर में 1238 फर्स्ट क्लास गोल दागे थे, जिसमें ब्राजील के लिए 77 गोल किए.

मैच के लिए युद्ध रुका

1967 में नाइरजीरिया में 48 घंटे के युद्ध को इसलिए रोका गया, ताकि युद्धग्रस्त देश यात्रा पर सभी सैनिक पेले का मैच देख सके.

तीन बार विश्व कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी

वह विश्व फुटबॉल के वास्तव में नंबर 10 खिलाड़ी थे, एक ऐसा नंबर जो अब लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के साथ है. वह इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी और इतने अजेय थे कि कई डिफेंडरों के सामने उन्हें फाउल करना ही एकमात्र विकल्प था. बिजली सी फुर्ति, मैदान में मौजूदगी, गेम की अद्भुत समझ, जादुई ड्रिब्लिंग, विस्फोटक और शक्तिशाली शॉट… पेले एकमात्र ऐसे फुटबॉलर थे, जिन्होंने तीन बार – 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

11 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

15 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

23 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

41 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

44 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

51 minutes ago