Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विमेंस वर्ल्डकप: भारत ने पाकिस्तान को दिया 248 रन का टारगेट, जानें कैसी रही पारी?

Women World Cup India Vs Pakistan: दो बार रुकने के बाद भारत पाकिस्तान मैच की पहली पारी समाप्त हो गई है. भारत ने पाकिस्तान को 248 रन का टारगेट दिया है. हरलीन देओल ने 46, ऋचा घोष ने नाबाद 35 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान के 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट लिए हैं.

Women World Cup India Vs Pakistan Update Live Breaking Ind Pak

Women World Cup India Vs Pakistan: आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम 50 ओवर में 247 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें हरलीन देओल ने 46 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 35 रन बनाए.

पाकिस्तान के लिए डायना बेग ने 4 विकेट झटके, जबकि कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल को 2-2 विकेट मिले. पारी के आखिरी ओवर में डायना बेग ने 11 रन देकर दो विकेट झटके.

टॉस के दौरान एक अजीब वाकया

इससे पहले टॉस के दौरान एक अजीब वाकया हुआ जब रेफरी ने गलती से पाकिस्तान को टॉस का विजेता घोषित कर दिया, जबकि सिक्का भारतीय पक्ष में गिरा था. इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया, जो चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ ‘नो हैंडशेक’ विश्व कप में भी जारी, हरमनप्रीत ने नहीं मिलाया पाक कप्तान से हाथ

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 25 रन बनाए और स्नेह राणा ने 20 रन का योगदान दिया. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 248 रन बनाने होंगे. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारेगी.

नहीं मिलाया हाथ

भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टॉस के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया.

वनडे इतिहास में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. दोनों देशों के बीच खेले गए 11 मैचों में से भारत ने सभी मैच जीते हैं. पाकिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ वनडे मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई है. देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI (India Vs Pakistan Team)

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी.

पाकिस्तान: फातिम सना (कप्तान), मुनीबा अली, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बेग और सादिया इकबाल, सदफ शमास.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital