Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Women’s World Cup: कोलंबो में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो में महिला विश्व कप 2025 का पांचवां मुकाबला खेला जाना है. श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच गंवा चुकी है. ऐसे में इस टीम की निगाहें खाता खोलने पर होंगी.

Women’s World Cup: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो में महिला विश्व कप 2025 का पांचवां मुकाबला खेला जाना है. श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच गंवा चुकी है. ऐसे में इस टीम की निगाहें खाता खोलने पर होंगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन से जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज कर चुकी है. ऐसे में इस टीम के हौसले बुलंद हैं.

किससे क्या उम्मीद?

श्रीलंकाई खेमे को इस मुकाबले में हर्षिता समरविक्रमा और नीलाक्षी डी सिल्वा से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में देवमी विहंगा, उदेशिका प्रबोधनी और इनोका रणवीरा विपक्षी टीम को परेशान करती नजर आ सकती हैं. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को एशले गार्डनर, एलिस पेरी और फोएबे लिचफील्ड से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी. वहीं, सोफी मोलिनेक्स, एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूती देती हैं.

पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल बनाया गया

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, हालांकि यह देखना बाकी है कि मेगन शट्ट की जगह डार्सी ब्राउन को टीम में रखा जाता है, या नहीं. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिलता है. हालांकि, हाल ही में यहां की पिच को बल्लेबाजी के लिए ज्यादा अनुकूल बनाने की कोशिश की गई है. ऐसे में संभव है कि यहां स्पिनर्स को पहले जैसी मदद न मिले.

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम की बात करें तो कोलंबो में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दोपहर तक बारिश की आशंका है.

ये भी पढ़ें: डबल ‘J’ के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, ध्रुव जुरेल ने लगाया अपना पहला टेस्ट शतक, बना डाला ये रिकॉर्ड

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया

श्रीलंका की महिला टीम वनडे इतिहास में अब तक ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है. दोनों देशों के बीच साल 2000 से अब तक कुल 11 वनडे मैच खेले गए हैं. सभी 11 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे.

प्लेइंग 11 में कौन-कौन?

श्रीलंकाई टीम: चामरी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुनारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रणवीरा, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पियमी वात्सला बदलगे, माल्की मादरा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, हीथर ग्राहम, मेगन शट्ट.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital