WPL 2025 Final: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के फाइनल मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होंगी. यह खिताबी मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया और अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई. वहीं, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में एंट्री ली.
दिल्ली कैपिटल्स के पास पहली ट्रॉफी जीतने का मौका
दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार WPL के फाइनल में पहुंची है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाई. इस बार टीम की नजरें पहली ट्रॉफी पर होंगी. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने WPL के पहले सीजन में दिल्ली को हराकर खिताब जीता था. इस बार भी मुंबई की टीम जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है.
मुंबई इंडियंस ने फाइनल से पहले कई मुकाबले खेले हैं, जिससे उन्हें अच्छी मैच प्रैक्टिस मिली है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने लीग मैच खत्म करने के बाद कुछ दिन का ब्रेक लिया और सिर्फ तीन अभ्यास सत्र किए.
कैसी होगी पिच?
ब्रेबॉर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. हालांकि, यहां ओस गिरती है, फिर भी इस सीजन में खेले गए तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. आमतौर पर टीमें रन चेज करना पसंद करती हैं, लेकिन हाल के नतीजों ने इस धारणा को बदल दिया है. ऐसे में फाइनल में टॉस के बाद कप्तानों का फैसला देखने लायक होगा.
दिल्ली कैपिटल्स महिला स्क्वाड: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी
मुंबई इंडियंस महिला स्क्वाड: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी
ये भी पढ़ें- IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, संजू सैमसन नहीं कर पाएंगे ये काम, जानें पूरा मामला
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



