Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

WPL 2026: RCB की ‘डबल धमाका’ जीत पर विराट कोहली ने लुटाया प्यार, मंधाना ने ‘3 साल में 3 टाइटल’ जीतकर रचा इतिहास

आरसीबी ने वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा WPL खिताब जीता. इस बड़ी जीत पर विराट कोहली ने टीम की सराहना की, वहीं कप्तान स्मृति मंधाना ने इसे फैंस और सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया.

WPL 2026 Winner, RCB vs DC Final, Virat Kohli

Virat Kohli on WPL 2026 RCB Win: बैंगलोर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए पिछले कुछ साल किसी सुनहरे सपने जैसे रहे हैं. पहले 2024 में महिलाओं ने परचम लहराया, फिर 2025 में पुरुषों की टीम ने सालों का सूखा खत्म किया और अब 2026 में एक बार फिर स्मृति मंधाना की ‘शेरनियो’ ने डब्ल्यूपीएल (WPL) की ट्रॉफी जीतकर यह साबित कर दिया है कि आरसीबी का दौर शुरू हो चुका है. वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से धूल चटाकर बैंगलोर ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया.

विराट कोहली ने लुटाया प्यार

आरसीबी के सबसे बड़े आइकन और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टीम की इस जीत से गदगद नजर आए. जैसे ही जीत पक्की हुई, कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की. उन्होंने टीम को बधाई देते हुए लिखा, “एक बार फिर चैंपियंस! आप सभी ने आरसीबी का झंडा ऊंचा रखा है और यह ऐसी जीत है जिस पर आप सभी को गर्व होना चाहिए. स्मृति, पूरी टीम और मैनेजमेंट को इस ऐतिहासिक जीत की बहुत-बहुत बधाई. आप लोग वाकई इसके हकदार थे. इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें.”

मंधाना ने फैंस को दिया क्रेडिट

जीत के बाद स्मृति मंधाना के चेहरे की चमक सब कुछ बयां कर रही थी. उन्होंने बेहद विनम्रता के साथ इस जीत का श्रेय सपोर्ट स्टाफ और फैंस को दिया. मंधाना ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत खुश हूं. आरसीबी के फैंस दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं, हम कहीं भी खेलें, वे हमें घर जैसा महसूस कराते हैं. फ्रेंचाइजी के लिए 3 साल में 3 टाइटल जीतना किसी करिश्मे से कम नहीं है.”

स्मृति ने आगे कहा कि इस सीजन में सपोर्ट स्टाफ ने खिलाड़ियों के रोल इतने साफ रखे थे कि मैदान पर दबाव महसूस ही नहीं हुआ. उन्होंने जॉर्जिया वोल की भी तारीफ की और बताया कि कैसे जिम और नेट्स की कड़ी मेहनत ने उन्हें 200 से बड़े स्कोर का पीछा करने का हौसला दिया.

ये भी पढ़ें- Final WPL RCB vs DC: इतिहास रचा! रिकॉर्डतोड़ फाइनल में RCB बनी चैंपियन, दिल्ली के हाथ फिर लगी मायूसी

मिताली राज ने भी थपथपाई पीठ

भारतीय महिला क्रिकेट की लेजेंड मिताली राज ने भी सोशल मीडिया के जरिए आरसीबी की इस जीत को सराहा. उन्होंने लिखा कि बड़े मैचों में बड़े लीडर्स की जरूरत होती है और स्मृति ने सबसे बड़े मंच पर खुद को साबित किया. मिताली ने दिल्ली कैपिटल्स की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने अंत तक हार नहीं मानी, जिससे यह फाइनल मैच इस लीग के स्तर के मुताबिक रोमांचक रहा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital