Bharat Express DD Free Dish

Allahabad High Court

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. मार्च 2025 में सरकारी आवास पर कैश मिलने का मामला है.

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने निचली अदालत के जज के आचरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इन आरोपों का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केजीएमयू और लोहिया संस्थान के पांच डॉक्टरों को सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन के चलते सेवा बांड से राहत दे दी है. हालांकि, कोर्ट ने जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ महीने और सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने का निर्देश दिया है.

PMLA BAIL REJECTED BY HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य प्रमोटर एवं बिल्डर अनिल मिठास की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. 126.30 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने सख्त टिप्पणी की कि दौलत और रुतबे से नरम न्याय नहीं खरीदा जा सकता तथा आर्थिक अपराधों से बिना किसी समझौते के सख्ती से निपटना जरूरी है.

Prayagraj Church Land Dispute: चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन प्रयागराज की याचिका पर विवादित भूमि की यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भूमि फर्जीवाड़े के पुराने मामले में 74 वर्षीय उमाकांत यादव को सशर्त जमानत दे दी है. कोर्ट ने लंबी हिरासत, ट्रायल में देरी और शीघ्र सुनवाई के अधिकार को ध्यान में रखते हुए राहत दी.

NSA Case: इलाहाबाद HC द्वारा छात्र नेता पर लगा NSA रद्द करने और नोएडा DM के वेतन से 5 लाख रुपये हर्जाना वसूलने के फैसले को UP सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में पदाधिकारियों के लंबे कार्यकाल और सदस्यों को वोट से वंचित करने पर यूपी सरकार से जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दहेज हत्या मामले में पति को दी गई जमानत रद्द कर दी और जमानत देने वाले अपर सत्र न्यायाधीश के खिलाफ जांच की सिफारिश की.