Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amit Shah

सिख धर्म के सबसे पवित्र और महान उत्सव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में शुभकामनाएं देते हुए मानव कल्याण के उस शाश्वत संदेश को याद किया है.

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के जन्मदिन पर आज देश भर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. इस खास अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक प्रेरणादायक संदेश साझा करते हुए उनके समर्पण को नमन किया है.

हिंदी साहित्य को नारी की वेदना, करुणा और आत्मशक्ति का अनूठा स्वर देने वाली 'आधुनिक मीरा' महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके साहित्यिक और सामाजिक योगदान को नमन करते हुए एक बेहद प्रेरणादायक संदेश साझा किया है.

आज ही के दिन 1893 में स्वामी विवेकानंद के उस ऐतिहासिक भाषण ने पूरी दुनिया को भारत की आध्यात्मिक ताकत का लोहा मनवाया था. शिकागो उद्बोधन की इस वर्षगांठ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के युवाओं के नाम एक ऐसा जोरदार आह्वान जारी किया है, जो हर भारतीय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगा देगा.

राष्ट्रवादी कविताओं से स्वतंत्रता संग्राम में जान फूंकने वाले आधुनिक तमिल साहित्य के जनक महाकवि सुब्रमण्य भारती की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में उनके योगदान को नमन करते हुए एक बेहद खास संदेश साझा किया है.

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS Summit 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने वैश्विक नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारत दुनिया के साथ मिलकर एक मजबूत और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Amit Shah Disaster Management: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के आपदा प्रबंधन सिस्टम में बड़ा बदलाव आया है. अब सरकार का फोकस सिर्फ राहत और बचाव पर नहीं, बल्कि आपदा से पहले तैयारी, जोखिम कम करने और ‘जीरो कैजुअल्टी’ के लक्ष्य पर है.

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों के बीच सामाजिक विकास, सिंचाई, सहकारी समितियों, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स और सौर ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

गृह मंत्री अमित शाह ने NIDM गवर्निंग बॉडी की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की. मोदी जी के जीरो कैजुअल्टी विजन के तहत NIDM को मजबूत बनाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विभागों में सेल बनाने के निर्देश दिए.