Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM Yogi

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी, भस्मासुर जैसी है. सपा के समय में अराजकता थी, गुंडा टैक्स था. पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को खूब लूटा है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संत ईश्वरीय सत्ता के प्रतिनिधि के रूप में इस धराधाम पर आकर कार्य कर रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या में संत अगर किसी कार्य में जुड़ जाएंगे तो उसे सफल होना ही है.

गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के युवाओं को नौकरियों के सर्टिफिकेट बांटेंगे. गाजियाबाद में उपचुनाव भी होने वाले हैं, जिसके लिए राज्‍य सरकार की ओर से कई तरह के आयोजन कराए जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में संतों और ऋषियों की परंपरा को समाज और देश को जोड़ने वाली परंपरा बताते हुए आदि शंकर का उल्लेख किया. इस दौरान ज्ञानवापी के बारे में भी बताया.

विपक्ष का कहना है कि यूपी में हो रहे एनकाउंटर में जाति देखकर अपराधियों को मारा जा रहा है. समाजवादी पार्टी का तो यहां तक कहना है कि मुख्यमंत्री सजातीय अपराधियों को बचाते हैं.

विधायक विनय वर्मा ने बताया कि "मैंने इस सम्बंध में अपने संरक्षक माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी को भी पत्र लिखा है जिसमें ज़िले की कप्तान और उनके मातहतों की जन विरोधी कार्यप्रणाली को उजागर किया है."

आइकिया स्टोर जैसे प्रमुख आकर्षण के साथ, लिक्ली नोएडा 47,833 वर्ग मीटर में फैला होगा और दिल्ली एनसीआर की सबसे बड़ी रिटेल परियोजनाओं में से एक होगा.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर शुक्रवार को एक रोडवेज बस ने वाहन को पीछे से टक्कर मार दी थी. मृतक एक शोक कार्यक्रम में शामिल होकर आगरा लौट रहे थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में ‘ऑपरेशन भेड़िया’ की योजना पर चर्चा की गई.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में गोरखपुर में एक बयान देकर उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी.