Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uttar Pradesh: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, 15 घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा होने के बाद चीख पुकार मच गई थी. लोग जहां तहां फंसे हुए थे, किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई.

Accident

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा.

यूपी के मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों तत्काल मदद की जाए, इसके साथ ही घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

5 लोगों की दर्दनाक मौत

बता दें कि अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया था. एक बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी, जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई. बस के यात्रियों की मानें तो बस का चालक नशे में था.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा होने के बाद चीख पुकार मच गई थी. लोग जहां तहां फंसे हुए थे, किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- Air Pollution: सरकार ने कहा- दिल्ली में अब 50% कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’, निजी संस्थानों के लिए भी सुझाव

यह हादसा इतना भीषण था कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकलवाया. पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. जिसमें एक महिला और पांच माह का बच्चा भी शामिल है. बस अयोध्या से दिल्ली होते हुए आजमगढ़ जा रही थी. मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital