Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ED

आम आदमी पार्टी को फिर एक झटका लगा है. शराब नीति केस में कथित घोटाले को लेकर पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हुए. फिर अरविंद केजरीवाल और आज AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी हुई है.

दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया है, इस मुद्दे पर ईडी और केजरीवाल के वकील आमने—सामने हैं. दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क हैं.

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के पुणे में एक बंगले और शेयर समेत 98 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है.

दिल्ली दंगे के आरोपी पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले अपने खिलाफ दर्ज एफआई को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. ईडी ने याचिका के सुनवाई योग्य नहीं होने की बात कही है.

केजरीवाल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी ने चुनाव के बीच में गैर कानूनी ढंग से गिरफ्तार कर लिया है.

ईडी ने शराब नीति मामले में कविता को 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था. कविता को 16 मार्च को दिल्ली स्थित कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 23 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेज दिया गया था.

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय आम आदमी पार्टी के ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है.

झारखंड से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद से ईडी ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ की. इस दौरान जांच एजेंसी ने उनके भाई से भी बालू कारोबार और अवैध जमीनों पर कब्जे से जुड़े सवाल किए.

बीते 2 अप्रैल को जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के वकील ने कहा था कि उनके पास से ईडी को अब तक कुछ नहीं मिला है. जांच पूरा हुए 10 महीने से अधिक हो गए हैं.

ईडी ने फरवरी में एक प्रेस विज्ञप्ति में इसी तरह का आरोप लगाया था. उसने कहा था कि दिल्ली जल बोर्ड ठेके में भ्रष्टाचार से प्राप्त रिश्वत का रुपया AAP को चुनावी चंदे के रूप में ट्रांसफर किया गया है.