Bharat Express DD Free Dish

Jammu Kashmir

अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 3.52 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. शुक्रवार को 2,896 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ. वहीं 'छड़ी मुबारक' की पारंपरिक पूजा हरियाली अमावस्या पर हुई और 4 अगस्त को अंतिम यात्रा शुरू होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के कॉन्स्टेबल खुर्शीद अहमद को हिरासत में दी गई यातना पर CBI जांच का आदेश दिया है. दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि घाटी में अब पत्थरबाजी इतिहास बन चुकी है और शांति के प्रयासों को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती. धारा 370 हटने के बाद राज्य में अभूतपूर्व विकास और महिला सशक्तिकरण हो रहा है.

3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 1.63 लाख श्रद्धालु शामिल हो चुके हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 180 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं. इस बार हेलीकॉप्टर सेवा नहीं मिलेगी.

Jammu Kashmir News: गर्मी की छुट्टियों के बाद जम्मू कश्मीर में स्कूल खुलने जा रहे हैं. सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए समय तय कर दिया है. हालांकि, इससे अभिभावक नाखुश हैं. जानिए आखिर क्यों?

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के लोरन इलाके में सोमवार शाम बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. तेज बारिश और अचानक जल प्रवाह के कारण भूस्खलन जैसी स्थिति बनी. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य शुरू कर दिया है.

3 जुलाई से शुरू अमरनाथ यात्रा में 4 दिन के अंदर 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. स्थानीयों ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

हजारों श्रद्धालुओं की आंखों में बाबा बर्फानी के दर्शन की ललक और मन में अपार श्रद्धा साफ झलक रही थी. इस जत्थे में देश के कोने-कोने से आए भक्त शामिल थे, जिनमें बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी उत्साह से भरे हुए थे.

आज अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर पहुंचा तो वहां एसएसपी और श्रीनगर के डीसी ने उनका स्वागत किया. यात्रा के पहले चरण में लगभग 4500 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ.

LG Manoj Sinha ने सभी जिलाधिकारियों (DCs) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSPs) से कहा कि वे उन मामलों की समीक्षा करें जिनमें पीड़ित परिवार अभी तक न्याय से वंचित हैं.