Bihar Election 2025: 14 नवंबर को किसके सिर सजेगा ताज ?
बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान कल दूसरे और आखरी चरण की वोटिंग के साथ खत्म हो गया है. अब सबकी नजर 14 नवंबर पर टिकी है, क्योंकि 14 नवंबर वो तारीख है. जब बिहार कि सत्ता के सिंहासन पर कौन बैठेगा ये साफ हो जाएगा वहीं आपको बता दें कि चुनाव की समाप्ती के साथ अब राजनीतिक विशेषज्ञों ने अपनी भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया है. वहीं अब एग्जिट पोल भी सामने आते नजर आ रहे है. वैसे तो बिहार की राजनीति में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है. लेकिन एक्जिट पोल के अनुसार सब कुछ समान्या सा नजर आ रहा है. तो हम ऐसा क्यों कह रहे है तो चलिए आपको बताते है...
Jharkhand News: Birsa Munda Jayanti पर BJP मनाएगी जनजाति गौरव दिवस
15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसी मौके पर बीजेपी ने रांची और खूंटी में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की है, जहाँ हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में बताया कि यह आयोजन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनजातीय समाज के योगदान को नए युग में सम्मान और पहचान दिलाना है।
Jharkhand सरकार के 70 आलीशान निवास तैयार, देखिए नेताओं के नए ठिकाने की झलक !
झारखंड के माननीय अब नए आलीशान बंगले में रहकर अपनी गरीब जनता के विकास का खाका तैयार करेंगे. इसके लिए सरकार ने 70 बंगलो का निर्माण कराया है. कैसे हैं ये बंगले और क्या-क्या है सुविधाएं. देखिए भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद की ये रिपोर्ट...
Bihar Election 2025: Bihar की Kaimur जिले में वोटिंग शुरू, क्या बोली जनता?
कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज 11 नवम्बर 2025 को दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। क्षेत्र के मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हो रहा है और मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
Bihar News: Buxar की पंचकोशी परिक्रमा शुरू, जहां हर कदम पर बसती है श्रद्धा और परंपरा
बिहार के बक्सर जिले में पंचकोशी परिक्रमा मेले की शुरुआत हो चुकी है। यह पांच दिवसीय आस्था यात्रा त्रेता युग की उस परंपरा को जीवित रखती है, जब भगवान राम ने ताड़का वध के बाद नारी हत्या दोष से मुक्ति के लिए पांच ऋषियों के आश्रमों की यात्रा की थी। अहिरौली, नादांव, भभुअर, नुआव और चरित्रवन जैसे पवित्र स्थलों पर भगवान राम ने पुआ-पकवान से लेकर लिट्टी-चोखा तक का भोग लगाया था। आज भी यह परिक्रमा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होती है। देखिए बक्सर की इस भक्ति और परंपरा से जुड़ी हमारी खास रिपोर्ट...
Bihar Elections 2025: सबसे पहले वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग, बोले- इन मुद्दों पर करेंगे फैसला
बिहार चुनाव 2025: आज अंतिम चरण का मतदान 122 सीटों पर हो रहा है। भारत एक्सप्रेस ने मतदान बूथ का जायजा लिया और वोटर टर्नआउट, चुनाव तैयारियों और 1302 प्रत्याशियों की किस्मत की जानकारी दी।"
Bihar Elections 2025: Gopalpur विधानसभा में सुबह से वोटिंग जारी, देखिए Ground Report
भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलदेव मंडल टोला परवत्ता स्थित 91 एवं92 पर हमारे संवाददाता अंजनी कुमार कश्यप ने जायजा लिया, वहां पर जदयू के बागी विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल इसी गांव से आते हैं, यहां जदयू से उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल है, वहीं महागठबंधन के वीआईपी उम्मीदवार प्रेमसागर उर्फ डब्ल्यू यादव है, मतदाता से बातचीत में विकास और स्थानीय नेताओं पर वोट करने की बात कही गई...
Jharkhand Politics: सवालों के घेरे में Jharkhand सरकार, BJP प्रवक्ता Ajay Shah का बड़ा बयान !
झारखंड में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) राज्य के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांग रहा है, लेकिन सरकार अब तक अनुमति नहीं दे रही है। इसी मुद्दे पर बीजेपी ने अब हाईकोर्ट का रुख किया है। आखिर अदालत में पार्टी ने क्या मांग रखी है और इस पूरे विवाद का कानूनी पक्ष क्या है - इन सब पर भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अजय शाह से खास बातचीत की। बातचीत में अजय शाह ने कई तकनीकी और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं...
Bihar Election Phase 2: संवेदनशील इलाकों में तगड़ी सुरक्षा, DGP ने बताया Security Plan
बिहार में दूसरे चरण का मतदान पहले चरण की तुलना में ज़्यादा संवेदनशील माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर, नक्सल प्रभावित इलाके और दियारा क्षेत्रों में मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए और पड़ोसी राज्यों से लगने वाली सीमाओं को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इस चरण में 1650 अर्द्धसैनिक बल की कंपनियां तैनात की गई हैं। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत में डीजीपी ने सुरक्षा तैयारियों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
Ahilya Dham: Buxar में Maa Ahilya की कृपा से पूरी होती हर मनोकामना
बक्सर जिले के अहिरौली गाँव में स्थित अहिल्याधाम अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि जिन महिलाओं को संतान सुख नहीं मिलता, वे यहां आकर माता अहिल्या से मनौती मांगती हैं कि अगर उनकी गोद भरेगी तो वे अपने आँचल पर नृत्य कराएंगी। माता की कृपा से जब उनकी इच्छा पूरी होती है तो नर्तक बच्चे को गोद में लेकर मां के आँचल पर नृत्य करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी आस्था और चमत्कार का जीवंत उदाहरण बनी हुई है।





