Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand news

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर कराने की बीजेपी की मांग को लेकर सियासत गरमा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मांग का पुरजोर विरोध कर रहा है। आखिर JMM इस व्यवस्था के खिलाफ क्यों है और दलीय आधार पर चुनाव कराने में क्या दिक्कतें हैं? इन्हीं तमाम सवालों पर भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय से खास बातचीत की। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी की मांग पर पार्टी का पक्ष और इसके पीछे के तर्क विस्तार से रखे...

Arjun Munda PESA: झारखंड में हेमंत सरकार के द्वारा पेसा एक्ट लागू किये जाने पर बीजेपी अभी चुप्पी साधी हुई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने भारत एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बताया कि अभी उन्होंने इस एक्ट की नियमावली के बारे में नहीं पढ़ा है.

बिहार में घना कोहरा और कड़ाके की ठण्ड अब किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पटना जिले के सोन तटवर्ती इलाकों में आलू की खेती करने वाले किसान इस समय भारी नुकसान झेल रहे हैं। पाले और अत्यधिक ठण्ड के कारण खेतों में लगे आलू के पौधों के पत्ते पीले पड़ गए हैं और फसल की बढ़वार रुक गई है। आलू का आकार सामान्य से छोटा रह गया है, जिससे उत्पादन और मुनाफे दोनों पर असर पड़ा है। यह इलाका आलू की नकदी खेती के लिए जाना जाता है, लेकिन मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया धीरे-धीरे स्पष्ट होती नजर आ रही है। जिलों में रायशुमारी पूरी होने के बाद संभावित नामों की सूची लेकर केंद्रीय नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चयन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूरे घटनाक्रम को लेकर भारत एक्सप्रेस के संवाददाता मधुकर आनंद ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर बावरी से बातचीत की, जिसमें संगठनात्मक तैयारियों और अध्यक्ष चयन को लेकर अहम संकेत मिले।

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के दौरान राजनीति का एक अलग और चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। स्वागत के लिए पहुंचे अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ताओं ने खुलकर “जय श्री राम” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे राम के वंशज हैं और इन नारों को बोलने में उन्हें कोई संकोच नहीं है। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने ऐसे ही दर्जनों कार्यकर्ताओं से बातचीत की, जिन्होंने इसे आस्था और राष्ट्रभक्ति से जुड़ा विषय बताया। यह दृश्य राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है...

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण का मुद्दा सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी दलित नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर बावरी ने हेमंत सरकार पर दलितों के साथ अन्याय का आरोप लगाया है। अमर बावरी का कहना है कि नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर सरकार की नीति दलित विरोधी है। भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। इस मुद्दे पर बीजेपी ने आंदोलन का संकेत भी दिया है.

पटना में बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में महिला शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में करीब 90 फीसदी महिलाएं थीं, जो पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने नेता के स्वागत में जुटी नजर आईं। महिला मोर्चा की मजबूत मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि पार्टी संगठन में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। मौके से भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए महिला कार्यकर्ताओं के उत्साह और राजनीतिक संदेश को करीब से दिखाया...

बिहार के सीतामढ़ी में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य में आज जिलाधिकारी श्री Richie Pandey के NETRATAVA में लालू यादव चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में Deputy Collector श्री बृजकिशोर पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए झारखंड बीजेपी के प्रभारी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई शनिवार को रांची पहुंचे। भारत एक्सप्रेस के संवाददाता मधुकर आनंद ने उनसे विशेष बातचीत की, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव, झारखंड में संगठन को मजबूत करने की रणनीति, और झामुमो तथा बीजेपी के बीच सरकार गठन को लेकर चल रही अटकलों पर अपने विचार साझा किए।

जानलेवा कफ सिरप घोटाले में ED की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने शैली ट्रेडर्स के मालिक शुभम जायसवाल के तुपुदाना स्थित घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, घर बंद होने पर ED टीम ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दस्तावेजों तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तलाश शुरू कर दी। टीम इस केस से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, लेनदेन और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। मौके पर मौजूद भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद इस छापेमारी की हर अपडेट को एक्सक्लूसिव तौर पर रिपोर्ट कर रहे हैं। यह जांच कफ सिरप केस में बड़े खुलासे की ओर इशारा कर रही है...