Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

punjab news

Punjab Drugs Recovery: पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने ड्रग्स और गैंगस्टरों पर चौतरफा हमला बोलते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 5 किलो से ज्यादा हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, एक ग्लॉक पिस्टल और 3 लाख से ज्यादा की ड्रग मनी बरामद की है.

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में पिछले 15 वर्षों से शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के प्रभावी ढंग से लागू न होने पर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने निजी स्कूलों में 25% गरीब बच्चों के दाखिले को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस भेजा है.

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य की सभी 117 सीटों पर एक भव्य बस यात्रा निकालने जा रही है. इस अभियान की रणनीति को लेकर आज मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी एआईसीसी सचिवों के साथ बैठक करेंगे.

Mohali Murder Case: पंजाब के मोहाली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आया है. अमेरिकी लॉजिस्टिक कंपनी के डिस्पैच सेक्शन में काम करने वाली डिंपल की उसके प्रेमी ने ऑफिस के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती है.

Firozpur road accident: पंजाब के फिरोजपुर जिले में पिकअप वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसे के वक्त सभी लोग एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद अमृतसर से लौट रहे थे...

Majitha poster war: पंजाब के मजीठा में बिक्रम मजीठिया के समर्थन और विरोध में पोस्टर वॉर तेज हो गया है. 'टाइगर अभी जिंदा है' लिखे पोस्टरों ने सियासी माहौल गरमा दिया है, जबकि FIR के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

ED Raids Punjab: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पंजाब और चंडीगढ़ में रॉयल एस्टेट ग्रुप और चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई करीब 32.67 करोड़ रुपये के चेक बाउंस और धोखाधड़ी से जुड़ी पुलिस एफआईआर के आधार पर की गई है.

International Drug Module Busted: पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सीमा पार जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध हथियार बरामद.

AAP Bhagwant Mann brother joins BJP: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके ही घर से सबसे बड़ा सियासी झटका लगा है. मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह ने BJP का दामन थाम लिया है. ज्ञान सिंह ने 'आम से खास' हुई AAP पर दिल्ली से रिमोट कंट्रोल सरकार चलाने और माइनिंग के 20 हजार करोड़ गायब होने के गंभीर आरोप लगाए हैं.