Bharat Express DD Free Dish

rahul gandhi

डॉ दिनेश शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें महाकुंभ से डर लग रहा है, क्योंकि महाकुंभ में सनातनी एकजुट हो रहे हैं.

एनएसयूआई के सदस्य मोहन भागवत के विवादास्पद बयान के विरोध में गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर मार्च कर रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी की विचारधारा को देश की जनता खारिज करेगी.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया तीखा हमला.

पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने आरएसएस (RSS) पर बोलते हुए कहा कि हम हजारों सालों से RSS की विचारधारा से लड़ रहे है. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सिर्फ भाजपा से नहीं बल्कि भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस और राहुल गांधी पर बोलते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस ऐसे मुद्दे उठा रही है, जिससे जनता का कोई सरोकार नहीं है. इनको जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए.

डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जमीन अब तक नहीं देने पर विवाद बढ़ता जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि सिख समुदाय के पहले पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर सरकार ने उनका सरासर अपमान किया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और सरकार के मंत्रियों ने निगमबोध घाट पर डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा लाए गए एक अध्यादेश की सार्वजनिक तौर पर कड़ी आलोचना करते हुए उसे "बकवास" करार दिया और फाड़कर फेंक दिया. यह वाकया उस समय विवाद का विषय बन गया था.