Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

West Bengal

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस को गठबंधन की चिंता छोड़कर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है. यूपी मॉडल की तर्ज पर दलित, ओबीसी, आदिवासी और अल्पसंख्यक वोट बैंक में पैठ बनाने की रणनीति बनाई गई है, जिससे टीएमसी और बीजेपी को सीधी चुनौती दी जा सके.

पश्चिम बंगाल सरकार ने ओबीसी में 77 समुदायों को शामिल करने के मामले में कोर्ट को बताया कि नया काम तीन महीने में पूरा होगा, और जुलाई में अगली सुनवाई होगी.

ओडिशा के कई शहरों में मंगलवार (25 फरवरी) सुबह लोगों ने भकूंप के झटके महसूस किए. सुबह करीब 6:10 बजे पुरी, बरहामपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. ओडिशा के अलावा, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए.

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए आए पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में महाकुंभ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की. उन्होंने सीएम योगी के भीड़ प्रबंधन और मॉनिटरिंग की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से सीख लेने की नसीहत दी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अनुब्रत मंडल और उनके परिवार सहित कई लोगों की 25.86 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं. ईडी ने अब तक इस मामले में कुल 51.13 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं.

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के किशनगंज थाना अंतर्गत मजदिया कस्बे के नागहाटा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 32वीं बटालियन ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है.

कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में संजय रॉय को दोषी करार दिया गया है. 20 जनवरी को सजा का ऐलान किया जाएगा. इस घटना ने देशभर में गुस्सा फैलाया.

बहुचर्चित शिक्षा नियुक्ति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जेल में बंद पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को एक फरवरी को जमानत पर रिहा करने को कहा है.

प्रशांत किशोर जैसे चुनावी रणनीतिकारों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे सिर्फ आर्टिस्ट हैं, जो पैसे के बदले काम करते हैं, लेकिन उनके जरिये चुनाव नहीं जीते जाते हैं.

कुंतल घोष वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में ईडी की हिरासत में हैं.