West Bengal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने श्री हरिचंद ठाकुर के जीवन को वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा एवं न्याय के प्रचार-प्रसार के प्रति उनके योगदान के लिए सराहा. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस संदर्भ में एक संदेश साझा किया.
श्री श्री हरिचंद ठाकुर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री श्री हरिचंद ठाकुर का जीवन सेवा और आध्यात्मिकता का प्रतीक रहा है. वे असंख्य लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. उन्होंने अपना जीवन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया और उनकी दिशा में कार्य किए, जिनसे समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा मिला.”
Tributes to Shree Shree Harichand Thakur on his Jayanti. He lives on in the hearts of countless people thanks to his emphasis on service and spirituality. He devoted his life to uplifting the marginalised and promoting equality, compassion and justice. I will never forget my…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2025
मतुआ धर्म महामेला 2025 के लिए दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर और बांग्लादेश के ओरकांडी में की गई यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन जगहों पर उन्होंने श्री श्री हरिचंद ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की थी. इसके साथ ही, उन्होंने आगामी “मतुआ धर्म महा मेला 2025” के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं, जिसमें मतुआ समुदाय की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा.
मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि सरकार ने मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल की हैं और भविष्य में भी इन समुदायों के उत्थान के लिए सरकार लगातार प्रयास करती रहेगी.
यह भी पढ़िए – कश्मीर: हुर्रियत से जुड़े दो और समूह मुख्यधारा में लौटे, गृह मंत्री अमित शाह ने जताई खुशी
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




