Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

West Bengal

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सुंदरबन के पास बंगाल की खाड़ी एक मछली पकड़ने वाली लापता हुई नाव में नौ मछुआरे मृत पाए गए हैं, जबकि छह मछुआरे लापता हो गए हैं.

पश्चिम बंगाल सरकार ने 'यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल, 2026' के ड्राफ्ट का अध्ययन करने के लिए नौ सदस्यों वाली एक कमेटी बनाई है. इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई करेंगी.

कोलकाता हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को जांच में पूरा सहयोग करने और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर वॉइस सैंपल देने का निर्देश दिया.

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और पार्टी के मुफ्त चिकित्सा शिविर 'सेवाश्रय कैंप' के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है. बीजेपी नेता अभिजीत दास का आरोप है कि कैंप में गलत इलाज और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक पीड़ित महिला मालती विश्वास को अपना पैर गंवाना पड़ा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

भाजपा सांसद मनन मिश्रा ने दावा किया है कि जहां-जहां एनडीए की सरकार है, वहां यूसीसी लागू होगा.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज पांच अहम विधेयकों पर चर्चा होने की खबर है, जिनमें समान नागरिक संहिता (UCC) और संगठित अपराध पर सख्त कानून प्रमुख बताए जा रहे हैं. इन प्रस्तावों को राज्य की कानूनी व्यवस्था में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहे एक गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के रचयिता ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर राज्य में 'वंदे मातरम् संग्रहालय' स्थापित करने की घोषणा की.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों को राशन योजना से वंचित किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

Amphan Relief Scam: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता ब्लॉक में अम्फान राहत वितरण में ₹47 करोड़ से अधिक की कथित अनियमितताओं का आरोप लगा है. शिकायतकर्ताओं ने अभिषेक बनर्जी समेत कई अधिकारियों की भूमिका की जांच, FIR और फोरेंसिक ऑडिट की मांग की है.