Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Aajab Gajab

बिहार के समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे स्थित मां काली का मंदिर अपने रहस्यमयी इतिहास के लिए प्रसिद्ध है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, अंग्रेजी शासनकाल के दौरान एक अघोरी बाबा ने अपनी साधना के बल पर सिर्फ एक रात में इस मंदिर का निर्माण किया था और फिर गायब हो गए थे.

Maharashtra Farmers Protest: जालना में दो किसानों ने बिना शर्त संपूर्ण कर्जमाफी के लिए गहरे कुएं में चारपाई टांगकर अनोखा प्रदर्शन किया. प्रशासन ने जब मांग पत्र लिया, तब जाकर बाहर निकले किसान.

कन्नौज में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसे ऑटो को पकड़ा जिसमें 3 सवारियों की जगह ड्राइवर ने 18 लोगों को बैठा रखा था. ड्राइवर मुकेश ने ऑटो में पर्दे हटाकर एक्स्ट्रा सीटें लगा दी थीं. ट्रैफिक दरोगा आफाक खान ने नियमों के उल्लंघन पर ऑटो का 9700 रुपये का चालान काटा है.

अमेजन के जंगलों में 25 साल की लुका-छिपी के बाद वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी 'Ghost Dog' को कैमरे में कैद किया है. बत्तख जैसे जालीदार पैर और चूहे जैसे छोटे कानों वाले इस अजीबोगरीब कुत्ते के पास इंसानों को देखते ही गायब होने की गजब की कला है.

सोशल मीडिया पर वायरल एक रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में एक शख्स विशाल अजगर को पालतू समझने की भूल कर बैठता है और अपना सिर उसके खुले मुंह में डाल देता है. इसके बाद अजगर तुरंत आक्रामक हो जाता है और मौके पर चीख-पुकार मच जाती है.

हरिद्वार के सराय गांव में एक मकान के पानी के टैंक से 27 सांप के बच्चे मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घर वालों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और स्नेक कैचर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी संपोलो को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

यूपी के कानपुर देहात में एक सास और उसके दामाद ने सामाजिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए आपस में कोर्ट मैरिज कर ली है. शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से अपने इस नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की गुहार लगाई है, जिसे लेकर समाज में तीखी बहस छिड़ गई है.

मेरठ में एक अनोखे विवाद के चलते शादी के एक साल के भीतर ही एक जोड़े का तलाक होने जा रहा है. शादी के बाद पति अपनी पत्नी को हनीमून पर अकेले ले जाने के बजाय पूरे परिवार को साथ लेकर नैनीताल चला गया था.

नवादा के डिरी गांव में बिस्तर पर सो रहे 10 साल के बच्चे कृशू कुमार को कोबरा सांप ने पैर में डस लिया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एंटी-वेनम की 18 खुराकें देकर बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई.

बिहार के जमुई में एक बीपीएससी शिक्षिका नीशी ने अपनी ममेरी बहन और सहेली रानी का दिल्ली में जेंडर चेंज कराकर उससे शादी रचा ली है. इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.