Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

aam aadmi party

योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यमुना के प्रदूषण के परिप्रेक्ष्य में कहा, "क्या केजरीवाल यमुना में डुबकी लगा सकते हैं? केजरीवाल ने यमुना को नाला बना दिया.

सुप्रीम कोर्ट AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर 22 जनवरी को सुनवाई करेगा. हुसैन के वकील ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत की मांग की, जबकि दिल्ली पुलिस ने उसे समाज के लिए खतरा बताते हुए विरोध किया.

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने मकोका के तहत गिरफ्तारी के बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट में दायर अर्जी को वापस ले लिया. उन्होंने दस्तावेजों पर दस्तखत करने की अनुमति की मांग की थी.

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा के पिछले तीन चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस के लिए यह राह बेहद कठिन है. 2013 के बाद से नई दिल्ली, कालकाजी और जंगपुरा जैसी प्रमुख सीटों पर कांग्रेस का मतदाता आधार लगातार कमजोर हुआ है.

दिल्ली हाईकोर्ट 30 जनवरी को महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये देने के आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.

Delhi Election 2025: इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने वर्तमान विधायक मोहिंदर गोयल को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने कुलवंत राणा पर विश्वास जताया है, जबकि कांग्रेस ने सुशांत मिश्रा को टिकट दिया है.

5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस सत्ता पाने के लिए दिल्ली वासियों को मुफ्त की योजनाओं से लुभाने की कोशिश में लग गए हैं.

बीजेपी ने अपने कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई है. इसमें दिल्ली का वायु प्रदूषण, यमुना प्रदूषण, टूटी हुई सड़कें, शराब घोटाला सहित कई मुद्दों को हाईलाइट किया गया है.

चुनाव चाहे किसी राज्य की सरकार का हो या केंद्र की सरकार का, हर राजनैतिक दल मतदाताओं को लुभाने की मंशा से ऐसे कई वादे करते हैं जो वास्तव में सच नहीं किए जाते. यदि जनता को चुनावों में किए गए वादों और उन्हें पूरा किए जाने के अंतर की देखा जाए तो यह अंतर काफी बड़ी संख्या में पाया जाएगा.

बीजेपी कार्यकर्ता सुरज भान चौहान ने मानहानि का मुकदमा दायर किया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठे आरोप लगाए थे.