Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

aam aadmi party

दिल्ली हाई कोर्ट ने आप नेता सोमनाथ भारती की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ चुनाव याचिका में जवाब दाखिल करने की अनुमति मांगी थी.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा पूर्व सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 12 मार्च को सुनवाई करेगा. दीक्षित ने आरोप लगाया कि आप नेताओं ने भाजपा से करोड़ों रुपये लेने के झूठे आरोप लगाए थे.

म आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है. आप नेता संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट से टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया.

अदालत ने अमानतुल्लाह खान को कुछ दिन तक गिरफ्तारी से अस्थायी राहत दी थी. पुलिस का कहना है कि खान की संलिप्तता से कानून-व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा और पुलिस की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हुई.

आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया. कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ने पार्टी के भीतर मजबूत स्थिति बनाई है और अब विपक्ष की भूमिका निभाएंगी.

आप ने एक्स पर मुख्यमंत्री की पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

पंजाब सरकार ने 20 महीने बाद यह स्वीकार किया कि कुलदीप धालीवाल को सौंपा गया प्रशासनिक सुधार विभाग कभी अस्तित्व में नहीं था, और अब उन्हें सिर्फ NRI अफेयर्स मंत्रालय सौंपा गया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए. पीएम मोदी ने इसे विकास और सुशासन की जीत बताया.

Delhi Election Result 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से 1200 वोटों से हार गए.