Bharat Express DD Free Dish

Ahmedabad Plane Crash

भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने एयर इंडिया के B787-8 विमान की दुर्घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है. जांच अभी भी चल रही है और अंतिम निष्कर्ष के लिए अतिरिक्त साक्ष्य और दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, विमानन क्षेत्र में विमानों के रखरखाव के साथ-साथ "कई कमियां" अब बहुत बड़ी चिंता का विषय हैं. समिति चार धाम तीर्थयात्रा मार्ग पर हाल ही में हुई लगातार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर भी विचार करेगी.

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में बोइंग विमानों का सुरक्षा ऑडिट पूरा होने तक उड़ानों पर रोक लगाने और DGCA दिशा-निर्देशों की चूक की जांच की मांग की गई है.

Ahmedabad Plane Crash: सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने रविवार को बताया कि अब तक कुल 251 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है. इनमें से 245 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जबकि शेष छह परिवार जल्द ही अपने परिजनों के शव स्वीकार करेंगे.

एयर इंडिया एसएटीएस के शीर्ष अधिकारियों का डीजे पार्टी में थिरकते हुए एक वीडियो सामने आने से आम लोगों और पीड़ित परिवारों में आक्रोश फैल गया है.

अहमदाबाद विमान हादसे और केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं ने भारत में विमानन सुरक्षा पर सवाल उठाए. जांच समितियों में अनुभव की कमी और डीजीसीए की लापरवाही चिंता बढ़ाती है. क्या सत्य सामने आएगा?

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को विमान हादसे में मारे गए 220 लोगों का डीएनए सैंपल मैच हो गया है. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीएनए मिलान के बारे में जानकारी साझा की है.

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि 210 लोगों के डीएनए सैंपल का मिलान हो गया है. जिन लोगों की जानें गई थीं, उनके परिजनों से संपर्क किया गया है. अब तक 187 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

Air India International Flights: एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में 15% कटौती का फैसला किया है. यह कदम सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिचालन स्थिरता के लिए उठाया गया है.

Ahmedabad Plane Crash Site: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद घटनास्‍थल से एक शख्‍स को 70 तोला सोना और 80,000 रुपये नकदी मिली. मलबे से और सामान मिलने की संभावना है.