Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख ने कहा कि, हम 2022 का वो दिन याद दिलवाना चाहते हैं, जब एक इत्र व्यापारी के घर से भी 200 करोड़ से ज्यादा रुपया निकला था. उस समय भाजपा के लोगों ने अपने संसाधनों का उपयोग करके ये प्रचार करवाया था कि समाजवादियों का पैसा है.

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी की तैयारी पूरी है तो वहीं सपा अब भी कन्फ्यूज दिखाई दे रही है. ऐसे में अखिलेश यादव के सहयोगी भी उनकी रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं.

ओपी राजभर के मुताबिक- विपक्षियों ने ठाना है..मोदी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है. आपने देखा कि अखिलेश लपट गए, नीतीश लपट गए. सारे लोग लपटकर मोदीजी को जितवा रहे हैं.'

विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक टल गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में 6 दिसंबर को यह बैठक बुलाई थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव विपक्ष की INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं जाएंगे। इसे MP चुनाव से पैदा हुई रार से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अखिलेश के साथ ही ममता और नीतीश कुमार के न पहुंचने के कारण इस बैठक को टाल दिया गया है।

Lok Sabha Elections 2024: सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस ने ही सपा के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला लिया था. अगर आज कांग्रेस सपा को मध्य प्रदेश में हार की वजह बताती है तो ये उसका अहंकार है.

Prayagraj: 2022 में अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत 14 नामजद और 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

मध्य प्रदेश की निवाड़ी विधान सभा में भाजपा ने कांग्रेस को 17157 मतों से हरा दिया. यहां पर सपा को 32670 वोट मिले हैं. तो इसी तरह कुछ और विधानसभा में सपा की स्थिति कांग्रेस से अच्छी है.

Samajwadi Party on Akhilesh Yadav: सपा ने कमलनाथ के बयान के हवाला देते कांग्रेस पर हमला बोला और मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की हार के पीछे की वजह कमलनाथ के अहंकार को बताया.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी की धमाकेदार जीत हुई है, लेकिन इस बीच कांग्रेस नेता कमलनाथ को अखिलेश यादव के सुझाव याद आ रहे होंगे.