Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 जून को मेघालय और त्रिपुरा के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे. वे शिलांग में NEC की 73वीं बैठक और त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा करेंगे.

Vibrant Villages Scheme 2.0: गृह मंत्रालय की वाइब्रेंट विलेज योजना-2 के तहत राजस्थान के जैसलमेर जिले के 30 सीमावर्ती गांवों को विकास कार्यों के लिए मंजूरी दी गई है.

Amit Shah NEC meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) की 73वीं बैठक आयोजित होगी. बैठक में पूर्वोत्तर भारत के विकास, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4-5 जून को त्रिपुरा का दौरा करेंगे. इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लेंगे.

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जी. किशन रेड्डी और कांग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और इसकी समृद्ध संस्कृति व विकास की सराहना की है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 जून को मेघालय के शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (NEC) की 73वीं पूर्ण सत्र बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसमें पूर्वोत्तर राज्यों के विकास और कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर चर्चा होगी.

1 जून को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई देते हुए देश में स्पोर्ट्स कल्चर, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में उनके काम को सराहा. गुजरात के भावनगर से आने वाले मांडविया को कोविड काल में सफल टीकाकरण के लिए भी जाना जाता है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सर क्रीक और हरामी नाला क्षेत्र का दौरा कर भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता स्मार्ट बॉर्डर और घुसपैठ-मुक्त सीमा बनाना है, जिसके लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है.

BJP meeting at PM residence: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा की अहम बैठक आज शाम 5:30 बजे होगी, जिसमें राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी. बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार करेंगे.

Amit Shah LEADERSHIP: भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं. नक्सलवाद के बाद अब सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हो रही हैं.