हवाई यात्रियों को राहत, सीट चुनने पर अब नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
India aviation update: भारत में हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि फ्लाइट की 60% सीटें मुफ्त चयन के लिए उपलब्ध हों और यात्रियों से सीट चुनने पर अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए.
Indigo के संकट पर सरकार सख्त, दिया ये कैसा आदेश?
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो महासंकट से जूझ रही है. क्रू की कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के चलते इस एयरलाईन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सूत्रों का कहना है कि केवल 4 दिसंबर को ही बड़े एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई थी और 5 दिसंबर की सुबह भी कई उड़ानें प्रभावित रहीं. हजारों उड़ानें कैंसिल कर दी गईं. इस मामले में सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है.
भारत में हर घंटे 60 अतिरिक्त उड़ानें जुड़ी और हर 40 दिन में एक नया हवाई अड्डा बना: नागरिक उड्डयन मंत्री
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हर 40 दिन में एक नए हवाई अड्डे के साथ देश में मात्र 10 वर्षों में 88 नए हवाई अड्डे बने हैं और हर घंटे 60 अतिरिक्त उड़ानें जुड़ी हैं.
भारत के बिजनेस एविएशन सेक्टर को रफ्तार देने के लिए नई टैक्स नीति का प्रस्ताव
भारत के बिजनेस एविएशन सेक्टर को रफ्तार देने के लिए नई टैक्स नीति का प्रस्ताव की बात की गई है. यह नीति उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकार के राजस्व को भी सुरक्षित रखेगी.
देशी-विदेशी एयरलाइनों ने 2024 के जनवरी से नवंबर तक 6.45 करोड़ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कराया सफर
International Flights: भारतीय और विदेशी एयरलाइनों ने 2024 के जनवरी-नवंबर में 6.45 करोड़ अंतरराष्ट्रीय यात्री ढोए, जो 11.4% की वृद्धि दर्शाता है, और घरेलू यात्रियों में भी 5.9% का इज़ाफा हुआ है.





