Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Babri Masjid

Shahnawaz Hussain On Babri Masjid: शाहनवाज हुसैन ने हुमायूं कबीर पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की धरती पर बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकती है. उन्होंने कहा कि यह सब ममता बनर्जी करवा रही हैं.

बाबरी मस्जिद विध्वंस की 32वीं वर्षगांठ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंचे. उन्‍होंने सलीम चिश्ती दरगाह में चादर चढ़ाई. मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी प्रशंसा कर रहे.

Iqbal Ansari Tulsi Puja: बाबरी मस्जिद ढांचा विध्वंस की बरसी पर पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने तुलसी के पौधे को जल अर्पित कर सभी धर्मों के सम्मान का संदेश दिया. उन्होंने दावा किया कि वो हर दिन तुलसी को जल देते हैं, क्योंकि इसमें औषधिय गुण होता है.

अयोध्या बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के प्रयास का विरोध किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, मुसलमानों को 5 एकड़ भूमि मिल चुकी है और राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भी पूरा हो रहा है। अब मंदिर–मस्जिद की राजनीति की कोई जरूरत नहीं है। अंसारी ने कहा कि देश को सौहार्द, विकास और भाईचारे की जरूरत है, न कि धार्मिक विवादों की। उन्होंने 6 दिसंबर बाबरी ढांचा बरसी मनाने पर भी आपत्ति जताई और अयोध्या की गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाने की अपील की।

Humayun Kabir Babri Masjid Bengal: TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर आज मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने की तैयारी कर रहे हैं. हालात को देखते हुए इलाके में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है.

मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद के शिलान्यास को लेकर विवाद तेज है. TMC विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) के 6 दिसंबर वाले पोस्टर के बाद भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. हरियाणा के मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा "बाबर भी मर चुका, बाबरी भी."

New Babri Masjid Poster: अयोध्या में धर्मध्वजा फहराने के बाद इसी की चर्चा पूरे देश में हो रही है. इस बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर ने तनाव बढ़ा दिया है.

Humayun kabir On Babri Masjid: टीएमसी के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण से पहले बाबरी मस्जिद की घोषणा की जाएगी.

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता पलवाशा खान ने संसद में भारत के बारे में बोलते हुए कथित बाबरी मस्जिद और भारतीय सेना पर विवादित टिप्पणियां कीं. उनके भाषण से भारत-पाक तनाव और बढ़ सकता है.

परमहंस महाराज ने कहा कि कई बार मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा, शिवसेना से आग्रह किया है कि महाराष्ट्र के लिए सबसे बड़ा कलंक औरंगजेब की कब्र है.