Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bangladesh

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जोरदार विरोध जताया. संत समुदाय, भूतपूर्व सैनिक और अन्य संगठनों ने मोहम्मद यूनुस की चुप्पी पर सवाल उठाए.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी हिंदू या मुस्लिम का घर नहीं तोड़ा गया.

बांग्‍लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्‍म के खिलाफ भारत सरकार ने वहां की अंतरिम सरकार से ऐतराज जताया. ढाका पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि सनातनियों की धार्मिक और सांस्कृतिक संपत्ति पर हो रहे हमले चिंताजनक हैं.

इस्कॉन के प्रतिनिधि अद्वैत चैतन्य महाराज ने कहा कि सहिष्णुता आज हिंदुओं की सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है. वही बांग्लादेश, जिसके लिए कभी हिंदुओं ने संघर्ष किया था.

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचारों और हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. वहां हिंदू अनुयायियों को उनके घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर लगातार हमलों का सामना करना पड़ रहा है. हिंदू धार्मिक स्थलों को भी शिकार बनाया जा रहा है, मूर्तियों को तोड़ने और मंदिरों में आगजनी की घटनाएं भी देखी गई हैं.

शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग के संगठन सचिव ख़ालिद महमूद चौधरी ने कहा कि अवामी लीग हमेशा से राजनीति में रही है. हसीना ने न्यूयॉर्क में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक भाषण में कहा था कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है.

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौरान यहां अल्पसंख्यकों खासतौर पर हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं.

इस साल 5 अगस्त को शेख हसीना को सत्ता छोड़ने और देश से भागने पर मजबूर होना पड़ा था. इसके बाद बांग्लादेश से लगातार अल्पसंख्यक वर्गों पर लगातार हमलों की खबरें आ रही हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर राज्यसभा में स्थगन नोटिस देकर चर्चा की मांग की है.

भारत के अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग परिसर पर हुए हमले को MEA ने “गहरी अफसोसजनक” घटना करार दिया. MEA ने कहा कि कभी भी कूटनीतिक और कांसुलर प्रॉपर्टीज को निशाना नहीं बनाना चाहिए.