त्रिपुरा में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त के ऑफिस में तोड़-फोड़, प्रदर्शनकारी बोले- चिन्मय दास के रिहा न होने तक जारी रहेगा विरोध
विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने कहा कि समय के साथ हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले काफी बढ़ गए हैं. सरकार में बदलने के बाद, ये हमले तेज हो गए हैं. आज हम विभिन्न संगठनों से इसका विरोध करने इस प्रदर्शन में यहां आए हैं.
हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज ‘जाग्रतो बांग्ला’ का डेलिगेशन बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को सौंपेगा ज्ञापन
जाग्रतो बांग्ला सनातनी प्रवासी बांग्ला भाषी समुदाय के लोगों की संस्था है, जो बांग्ला भाषा, साहित्य, संस्कार व संस्कृति का संरक्षण, विकास व प्रोत्साहन के लिए काम करती है.
विशाखापट्टनम में प्रदर्शन, एयू इंटरनेशनल हॉस्टल में रह रहे बांग्लादेशी छात्रों को छोड़ने का दिया अल्टीमेटम
प्रदर्शनकारियों ने एयू इंटरनेशनल हॉस्टल में रह रहे बांग्लादेशी छात्रों को तुरंत भारत छोड़ने की चेतावनी दी अन्यथा उन्हें जबरन बाहर निकाल दिया जाएगा.
बांग्लादेश में हिंदू संतों की गिरफ्तारियों का विरोध, श्रीकृष्णनगरी मथुरा समेत सभी इस्कॉन मंदिरों में प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के विरोध में आज इस्कॉन मंदिरों में कीर्तन किए गए. नाराजगी व्यक्त करते हुए साधु-संतों ने कहा कि भारत सरकार ढाका-चटगांव की घटनाओं पर तत्काल वहां हस्तक्षेप करे, हिंदू संतों की गिरफ्तारियां रुकवाए.
Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर बोले कांग्रेस नेता- ‘मोदी सरकार की बातों में अब दम…’
बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत के बाहर, अमेरिका, कनाडा, और यूरोपीय देशों में भी हिंदू समुदाय पर हमले हो रहे हैं, लेकिन फिर भी सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है.
देश सबसे ऊपर है, Kolkata और Tripura के अस्पतालों ने Bangladesh के मरीजों का इलाज करने से किया मना
जेएन रे अस्पताल के निदेशक सुभ्रांशु भक्त ने शुक्रवार को कहा, "देश सबसे ऊपर है. देश से ऊपर कुछ नहीं हो सकता. चिकित्सा सेवा एक महान पेशा है, लेकिन देश की गरिमा सर्वोपरि है. अन्य चिकित्सा संस्थानों को भी इस रास्ते पर चलना चाहिए."
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: ISKCON ने कहा- जेल में चिन्मय दास को दवा देने गए दो और संत गिरफ्तार किए गए
Bangladesh News: बांग्लादेश में दो और हिंदू संतों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है. इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने इस बारे में मीडिया को बताया. लगातार हो रहे हमलों से हिंदू अनुयायी घबराए हुए हैं.
‘क्या आप बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार का विरोध करेंगे?’ मोहनदास पई ने यूनुस सरकार का समर्थन करने वाले कारोबारी पर साधा निशाना
भारतीय-अमेरिकी कारोबारी विनोद खोसला ने बीते 7 अगस्त को एक पोस्ट में शेख हसीना शासन के पतन के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए मुहम्मद यूनुस को चुने जाने पर उत्साह व्यक्त किया था.
Bangladesh में Chinmay Das की गिरफ्तारी का Sheikh Hasina ने किया विरोध, यूनुस सरकार को लेकर कह दी ये बात
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरूवार (28 नवंबर) अपने देश में एक हिंदू पुजारी की गिरफ्तारी के बारे में बात की. उन्होंने वकील सैफुल ईस्लाम की मौत के बारे में भी बात की.
बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले पर भारत ने व्यक्त की गहरी चिंता, कहा- पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के बारे में राज्यसभा में एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में राज्य मंत्री ने गुरुवार (28 नवंबर) को ढाका के तांतीबाजार में एक पूजा मंडप पर हमले की निंदा की.







