Bangladesh: भारत ने फिल्मकार Satyajit Ray के पुश्तैनी घर को बचाने की पहल की, तोड़फोड़ पर जताई आपत्ति
भारत सरकार ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है और बांग्लादेश को एक पत्र भेजकर विध्वंस रोकने एवं जीर्णोद्धार के लिए समर्थन की पेशकश की है.
Bangladesh: टका हेराफेरी के आरोप में शीर्ष अर्थशास्त्री अबुल बरकात गिरफ्तार, राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) के संयुक्त आयुक्त नासिरुल इस्लाम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की. अर्थशास्त्री अबुल बरकात की गिरफ्तारी को लेकर देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
Fact Check: बांग्लादेश में मुस्लिम की दाढ़ी पकड़कर पिटाई, वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स दूसरे आदमी की दाढ़ी पकड़कर मार रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना भारत की है, लेकिन पड़ताल में पता चला है कि यह तस्वीर बांग्लादेश की है.
Adani Power को बांग्लादेश का सबसे बड़ा एकमुश्त भुगतान: 437 मिलियन डॉलर पेमेंट कर बकाया चुकाया, ऊर्जा साझेदारी को मजबूती मिली
बांग्लादेश ने अडानी पावर को 437 मिलियन डॉलर का भुगतान कर बकाया चुकाया है. इस भुगतान के बाद और PPA विवाद सुलझने से अब बांग्लादेश को ऊर्जा आपूर्ति बहाल होगी. साथ ही, क्रेडिट रेटिंग में सुधार की उम्मीद है.
Bangladesh: फिर मुसीबत में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, नए मामलों में 1 जुलाई से सुनवाई होगी शुरू
बांग्लादेश में इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जामान खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों की सुनवाई 1 जुलाई से शुरू करने का आदेश दिया है.
Bangladesh के कपड़ा व्यापार में India ने लगाई सेंध, मोहम्मद यूनुस के उड़े होश !
बांग्लादेश से शेख हसीना की सत्ता से हटने के बाद उसके हालात बद से बदतर हो चुके हैं. अब भारत के निर्यात ने काफी तेजी दिखाई है...उसके बाद बांग्लादेश को ऐसा झटका लगा है जिसे उबरने के लिए उसे लंबा वक्त लगेगा. बांग्लादेश जिस टेक्सटाइल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा महारत हासिल थी वही बांग्लादेश अब पिछड़ रहा है.
China-PAK की जमात में बांग्लादेश: China-South Asia Cooperation Forum से इतर तीन देशों की बैठक, आखिर क्या खिचड़ी पक रही है?
चीन के कुन्मिंग शहर में आयोजित 9वें चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो और 6वें चीन-दक्षिण एशिया सहयोग मंच (China-South Asia Cooperation Forum) के दौरान एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया.
Bangladesh: हसीना समर्थकों पर जुल्म ढहा रही यूनुस सरकार, पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री को कैद किया, अन्य नेता भी गिरफ्त में लिए
मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अवामी लीग नेताओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. बांग्लादेश के पूर्व योजना राज्य मंत्री शम्सुल आलम को गुरुवार को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
Bangladesh: युनूस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी, ‘काला कानून’ वापस लेने की मांग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संशोधित अध्यादेश के तहत यदि कोई सरकारी कर्मचारी आदेश न माने, बिना अनुमति के गैरहाजिर रहे या दूसरों को काम करने से रोके, तो यह दंडनीय अपराध माना जाएगा, जिसमें पदावनति, बर्खास्तगी या सेवा से निष्कासन जैसी सजा का प्रावधान है
सिराजगंज में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़, बांग्लादेश सरकार ने की कार्रवाई
यह घटना कुछ दिन पहले तब सामने आई, जब संपत्ति के रखवाले और दो विजिटर के बीच विवाद हुआ. विवाद के बाद संपत्ति में तोड़फोड़ की खबरें आईं, जिसके चलते स्थानीय पुलिस में 10 जून को एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया.







