Bharat Express DD Free Dish

Bharat Express LIVE news

इस समय शादियों का सीजन पूरे जोरों पर है। आपके घर भी लगातार शादी के कार्ड आ रहे होंगे। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान में शादियों को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आया है, जिसे **‘फेक वेडिंग’** कहा जा रहा है। नाम सुनते ही अजीब लगता है, लेकिन हकीकत यह है कि इन शादियों में सब कुछ बिल्कुल असली शादी जैसा होता है—सजावट, फूल, मेहंदी, संगीत, नाच-गाना और रस्में—बस फर्क इतना है कि यहां कोई जीवनभर के वादे नहीं किए जाते

फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के शनिवार को हुए कोलकाता दौरे के दौरान मची अव्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि बंगाल में हालात पूरी तरह से चरमराए हुए हैं, जहां VIP कल्चर आम जनता की सुरक्षा पर भारी पड़ रहा है।

पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी के अध्यक्ष. पीयूष गोयल ने उनके नाम का ऐलान किया. पंकज चौधरी की गिनती ओबीसी नेता के तौर पर होती है. शुरुआत से ही पंकज चौधरी का नाम अध्यक्ष पद की रेस में था. नामांकन के लिए पंकज चौधरी जब दिल्ली से लखनऊ पहुंचे तो यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. पंकज चौधरी के नामांकन दाखिल होने से पहले उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों को लखनऊ बुलाया गया था.

वो दिन जो देश की संसद के लिए किसी काली सुबह से कम नहीं था. जब संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा था. घड़ी में सुबह के 11 बजकर 28 मिनट का समय हुआ था. देश के प्रधानमंत्री पद पर अटल बिहारी वजापेयी थे और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में सोनिया गांधी थीं. सत्र चलने के दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा किए जाने की वजह से सदन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था. दोनों सदन लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही को 40 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया था.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय इस बार डिजिटल युग में टीवी न्यूज की भूमिका पर बात की. वो मीडिया में बदलाव को लेकर भी तेजी से हो रहे हैं. एआई और सोशल मीडिया से चुनौतियां मिल रही हैं, लेकिन उसमें अवसर भी बहुत हैं. इसको लेकर विशेषज्ञों का भी मानना है कि उनका संबोधन प्रेरणादायक रहा.

अमेरिका के तीन सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयात पर लगाए गए भारी टैरिफ के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के तीन सदस्यों ने 12 दिसंबर को एक प्रस्ताव पेश किया, जिसका पूरा मकसद ट्रंप की राष्ट्रीय आपातकाल घोषणा को समाप्त करना है

संसद परिसर से जुड़ा एक और मामला सामने आया। टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय को संसद भवन के बाहर सिगरेट पीते हुए देखा गया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आपत्ति जताई और इसे नियमों का उल्लंघन बताया।

हाल ही में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ ने एक बार फिर भारत से लेकर पाकिस्तान तक कराची के ल्यारी इलाके को चर्चा में ला दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी थ्रिलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

स्थानीय मीडिया की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह पैसा इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसद मुहम्मद इकबाल अफरीदी का था. जांच के बाद इन नोटों को उन्हें लौटा दिए गए. लेकिन, जिस तरह से पैसा देखने के बाद कई सांसदों ने जो हरकत की उसी ने पूरे मामले को हास्यास्पद बना दिया. पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी. लोगों ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि इन सांसदों को संसद से बाहर निकाल देना चाहिए.

भारत दौरे के 8 दिन बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तुर्केमिनिस्तान विजिट पर हैं. 2 दिन के इस विजिट में पुतिन तुर्केमिनिस्तान के साथ-साथ तुर्की से भी संपर्क साधेंगे. तुर्की की एक प्रतिष्ठित मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति एर्दोआन से अश्गाबात नामक स्थान पर वो दोनों लोग मुलाकात करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कूटनीतिक दुनिया में तुर्की को भारत का दुश्मन देश माना जाता है.