Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

bihar news

Bihar News: बिहार की राजनीति में आनंद मोहन के बयान ने हलचल मचा दी है. उन्होंने जेडीयू और सरकार पर टिकट व मंत्री पद बिकने का आरोप लगाया और परिवारवाद पर भी निशाना साधा.

Bihar Politics On Power Cut: बिहार के बाढ़ में बिजली कटने पर बवाल मच गया. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और 'नीतीश कुमार जिंदाबाद, सम्राट चौधरी मुर्दाबाद' के नारे लगाए. पढ़ें इस दिलचस्प सियासी घटना की इनसाइड स्टोरी

बिहार के रोहतास जिले में सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में भीषण आग लग गई. सुबह करीब 5:30 बजे हुए इस हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात रही कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ.

Pappu Yadav Free Boat Service: विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के ध्वस्त होने से भागलपुर में यातायात ठप है. जनता की परेशानी को देखते हुए सांसद पप्पू यादव ने महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट तक 5 निःशुल्क नावों का संचालन शुरू करवाया है, जो पुल मरम्मत तक जारी रहेगा.

Vaishali Police Raid: वैशाली में पुलिस ने स्कोर्पियो से ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने जा रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है. नागालैंड से लाई गई इस खेप की कीमत लाखों में है. पुलिस अब गिरोह के अन्य संपर्कों की तलाश में जुटी है.

Bihar Police Raid: बिहार के बेतिया में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 6 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें से एक गर्भवती पाई गई है. पुलिस ने संचालक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़कियों को संरक्षण में भेज दिया है.

Kaimur murder mystery: बिहार के कैमूर (रामगढ़) में 4 सिर कटी लाशों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. संपत्ति विवाद और प्रताड़ना के कारण सगे भाइयों ने 2 बच्चों सहित 4 लोगों की हत्या कर शवों को दुर्गावती नदी में फेंका था. 'आंगनबाड़ी ड्रेस' के सुराग से खुला राज.

Youth brandishing pistol video viral: सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सखुआ गांव से एक युवक द्वारा तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Bihar Bridge Safety Samrat Choudhary Plan: बिहार में पुलों की सुरक्षा को लेकर सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब हर पुल की डिजिटल कुंडली बनेगी. वहीं, विक्रमशिला सेतु पर 25 दिनों में BRO के जरिए बेली ब्रिज बनाकर हल्के वाहनों का परिचालन शुरू होगा. आइये जानें क्या है पूरा प्लान?

Gautam Adani Bihar Visit: गौतम अदाणी बिहार के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के साथ मिलकर एक विशाल ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. यह पहल 'सेवा ही साधना है' के संकल्प के साथ उत्तर भारत के पिछड़े इलाकों में मुफ्त इलाज और कौशल विकास के नए द्वार खोलेगी.