Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

bihar politics

दिसंबर 2025 को बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने शपथ दिलाई और सबसे पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली। इस बार सदन की संरचना में बड़ा बदलाव दिखाई देता है—निर्दलीय विधायक नहीं हैं और विपक्ष काफी कमजोर हुआ है। एनडीए 202 सीटों के साथ मजबूत बहुमत में है। 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों को संबोधित करेंगे, जिसमें सरकार की नीतियों और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा पेश की जाएगी। यह सत्र बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

बिहार सरकार ने सचिवालय सेवा के 855 अधिकारियों को उच्च पद देने का बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले सचिवालय सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर प्रोन्नति की मांग रखी थी। संघ ने सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया है

RJD Congress Clash: शकील अहमद ने कहा कि हम राजद से गठबंधन नहीं किये होते तो हमारा प्रदर्शन बेहतर होता. भविष्य में कांग्रेस क्या रणनीति अपनाती है. इसका आकलन हमारा आलाकमान करेगा.

बिहार के डीजीपी के अपराधियों की संपत्ति जब्त करने वाले बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक ही सवाल गूंज रहा है— क्या बिहार में भी अब ‘योगी मॉडल’ लागू होने जा रहा है? जानकारों का कहना है कि बीजेपी अपने अन्य शासित राज्यों की तरह बिहार में भी कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यूपी की तर्ज पर कड़ा मॉडल अपनाने की तैयारी में है। वहीं विपक्ष तंज कस रहा है कि जब बिहार में सुशासन था, तब सैकड़ों कुख्यात अपराधी आखिर किसके संरक्षण में पल-बढ़ रहे थे...

Rabri Devi Bungalow: बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने का आदेश दिया गया है. लालू परिवार इस फैसले से नाराज है और इसे नीतीश-लालू रिश्तों के अंत से जोड़कर देखा जा रहा है.

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को गृहमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने गृहमंत्री का पद संभालते ही कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा.

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. वे मधेपुरा जिले की आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार विधायक बने हैं.

बिहार में 20 नवंबर 2025 को नई सरकार का गठन हो गया, जिसमें नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ ली। उनके साथ ही 26 अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण समारोह में एक नाम ने सभी का ध्यान खींचा उपेंद्र कुशवाहा के बेटे, दीपक प्रकाश। दीपक प्रकाश विधायक न होने के बावजूद मंत्री बनाए गए, जिससे विपक्ष ने तुरंत परिवारवाद का आरोप लगाया।...

2024 के विधानसभा चुनावों के बाद बिहार में नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच गृह मंत्रालय को लेकर विवाद जारी है. बीजेपी ने गृह मंत्रालय अपने पास रखने की मांग की है, जबकि नीतीश कुमार ने इसे हमेशा अपने पास रखा है.

बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ लेने पर शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है. तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

Latest